1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा होंगी गुलशन कुमार के बायोपिक 'मोगुल' की लीड एक्ट्रेस?

सोनाक्षी सिन्हा होंगी गुलशन कुमार के बायोपिक 'मोगुल' की लीड एक्ट्रेस?

 Published : Oct 19, 2018 12:07 pm IST,  Updated : Oct 19, 2018 12:07 pm IST

गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल निभाती नजर आ सकती हैं।

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
Sonakshi Sinha Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड में चल रहे #MeToo मूवमेंट का असर गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' पर पड़ा है। फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर पर यौन शोषण के आरपों के बाद फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहे किरण राव और आमिर खान ने इस फिल्म को छोड़ दिया, जिसके बाद सुभाष कपूर को भी यह फिल्म छोड़नी पड़ी। अब इस फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट यह है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए सोनाक्षी सिन्हा का नाम सामने आ रहा है।

डीएनए ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''सोनाक्षी सिन्हा को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। फिल्म 70 और 80 के दशक को दिखाएगी इसलिए मेकर्स को किसी ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी, जो उस ज़माने के लुक्स के साथ न्याय कर सके। रोल छोटा है, लेकिन अच्छा है। सोना को बस कुछ दिन शूटिंग करनी होगी। जब उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने भूषण कुमार को कहा कि वह यह फिल्म करेंगी।''

रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी फिल्म में गुलशन कमार की गर्लफ्रेंड बनेंगी। फिल्म में बॉलीवुड के की ए-लिस्ट एक्टर्स कैमियो कर सकते हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।

Also Read:

सुशांत सिंह राजपूत ने शेयर किया को-स्टार संजना सांघी संग बातचीत का स्क्रीनशॉट, छेड़छाड़ का लगा है आरोप

प्रियंका चोपड़ा की शादी में निक जोनस से 37 Cr मांगेंगी परिणीति चोपड़ा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन