1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कलंक' अद्भुत फिल्म होगी : सोनाक्षी सिन्हा

'कलंक' अद्भुत फिल्म होगी : सोनाक्षी सिन्हा

 Published : Oct 10, 2018 05:03 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 05:03 pm IST

सोनाक्षी वर्ष 1977 की फिल्म 'इनकार' का मशहूर गीत 'मुगड़ा' को रीक्रिएट वर्जन पर थिरकती नजर आएंगी।

sonakshi- India TV Hindi
sonakshi

मुंबई: आगामी फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित फिल्म अद्भुत फिल्म होगी। सोनाक्षी ने मंगलवार को यस बैंक के फुटबॉल लेजेंड्स कप लॉन्च के मौके पर संवाददाताओं से यह बात कही। फिल्म के बारे में सोनाक्षी ने कहा, "फिल्म की शूटिंग का अनुभव शानदार रहा। मुझे लगता है कि यह अद्भुत फिल्म होगी। मैं इसमें अलग तरह का किरदार निभा रही हूं।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि दर्शकों ने कलाकारों को उनकी पिछली फिल्मों में ऐसी भूमिका निभाते हुए नहीं देखा होगा इसलिए यह बहुत दिलचस्प होगी।"

सोनाक्षी वर्ष 1977 की फिल्म 'इनकार' का मशहूर गीत 'मुगड़ा' को रीक्रिएट वर्जन पर थिरकती नजर आएंगी। यह गाना हेलन और अमजद खान पर फिल्माया गया था। सोनाक्षी ने कहा, "मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं, इस साल हेलन आंटी का यह दूसरा गाना होगा, क्योंकि इससे पहले 'हैप्पी फिर जाएगी' के लिए मैं 'चिन-चिन चूू' कर चुकी हैं।"

'मी टू' मूवमेंट पर सोनाक्षी ने कहा, "क्या आप यह पूछ रहे हैं कि अगर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हो तो क्या उन्हें आवाज उठानी चाहिए? तो हां, बेशक उन्हें आवाज उठानी चाहिए और जो भी पुरूष इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।"

Also Read:

बीमारी की खबर के बाद सामने आई ऋषि कपूर की तस्वीर, बेहद कमजोर दिखें

सोनाली बेंद्रे से मिले अनुपम खेर

संस्कारी बाबू जी पर लगा रेप का आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन