1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बीमारी की खबर के बीच सामने आई कमजोर ऋषि कपूर की तस्वीर, कैंसर पेशेंट सोनाली भी दिखी साथ

बीमारी की खबर के बीच सामने आई कमजोर ऋषि कपूर की तस्वीर, कैंसर पेशेंट सोनाली भी दिखी साथ

 Published : Oct 09, 2018 01:38 pm IST,  Updated : Oct 09, 2018 01:38 pm IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए यूएस में है

ऋषि कपूर- India TV Hindi
ऋषि कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर हाल ही में पत्नी नीतू कपूर के साथ मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए यूएस रवाना हुए हैं। वहां उन्होंने अग्निपथ की को-एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। ऋषि से मिलने सोनाली बेंद्रे भी पहुंची जो वहां वो कैंसर का इलाज करा रही हैं। इससे पहले सोनाली से अनुपम खेर ने भी मुलाकात की। सभी के हंसते मुस्कुराते चेहरे नजर आ रहे हैं।

हालांकि ऋषि कपूर तस्वीरों में बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। उनके बाल भी नकली लग रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने नीतू कपूर और ऋषि कपूर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- नीतू और ऋषि कपूर को हंसते और मुस्कुराते देखना बहुत अच्छा लगा।

नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर ये तस्वीर शेयर की। जहां वो देसी गर्ल के साथ तस्वीर क्लिक कराती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में नीतू सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल के साथ नजर आ रही हैं। नीतू कपूर ने तस्वीर का कैप्शन डालते हुए लिखा है- बहुत प्यार प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, सृष्टि बहल और गोल्डी।

इसे भी पढ़ें-

सोनाली बेंद्रे से मिले अनुपम खेर

संस्कारी बाबू जी पर लगा रेप का आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन