1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाली बेंद्रे से मिले अनुपम खेर

सोनाली बेंद्रे से मिले अनुपम खेर

 Published : Oct 09, 2018 12:29 pm IST,  Updated : Oct 09, 2018 12:29 pm IST

अनुपम ने सोनाली और उनके पति गोल्डी बहल के साथ ली गईं तस्वीरें साझा की।

Anupam- India TV Hindi
Anupam Image Source : TWITTER/ANUPAM KHER

मुंबई: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल से मुलाकात की और उनके साथ डिनर किया। सोनाली न्यूयॉर्क में मेटास्टेटिक कैंसर का इलाज करा रही हैं। अनुपम ने सोनाली को प्रेरणादायक और साहसी महिला कहा। अमेरिका में इन दिनों अमेरिकी मेडिकल ड्रामा 'न्यू एम्सटर्डम' की शूटिंग कर रहे अनुपम ने सोनाली और उनके पति गोल्डी बहल के साथ ली गईं तस्वीरें साझा की।

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "'दबाव के बीच खूबसरती निडरता का परिणाम है।' सबसे खूबसूरत, प्रेरणादायक और साहसी सोनाली बेंद्रे के और विनम्र गोल्डी बहल और हमेशा मुस्कुराते रहने वाली रूपा के साथ डिनर करना बहुत अद्भुत और ताजगी भरा रहा।"

कैंसर जैसी बीमारी के दौरान सोनाली का रुख हमेशा सकारात्मक रहा है। उन्हें परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिल रहा है।

Also Read:

दिलीप कुमार फिर अस्पताल में भर्ती, निमोनिया का चल रहा इलाज

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर नाना ने नहीं दी सफाई, इस वजह से कैंसिल कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन