1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार फिर अस्पताल में भर्ती, निमोनिया का चल रहा इलाज

दिलीप कुमार फिर अस्पताल में भर्ती, निमोनिया का चल रहा इलाज

 Published : Oct 08, 2018 02:37 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 02:37 pm IST

दिलीप कुमार को रविवार को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका निमोनिया का इलाज चल रहा है।

 Dilip Kumar- India TV Hindi
Dilip Kumar

नई दिल्ली: दिलीप कुमार को रविवार को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका निमोनिया का इलाज चल रहा है। दिलीप कुमार ने पारिवारिक दोस्त फैज़ल फारूकी ने एक्टर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

ट्वीट में लिखा है- ''आपको सूचित करना चाहूंगा कि दिलीप कुमार को पिछली रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका निमोनिया का ट्रीटमेंट चल रहा है। प्रार्थना कर रहे हैं... ट्विटर पर आपको अपडेट करते रहेंगे।''

पिछले महीने भी उन्हें निमोनिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिलीप कुमार के खराब स्वास्थ्य की खबरों के बीच उनकी ऑटोबायोग्राफी के संकलक अदया तारा नायर ने आईएनएस को कहा था- ''इस उम्र में जितना स्वस्थ रहा जा सकता है, वह उतने ही स्वस्थ हैं। सायरा बोनो उनका अच्छे से ख्याल रख रही हैं।''

Also Read:

'वीरामदेवी' में सनी लियोनी के होने का विरोध, बंगलुरु में जलाए गए फिल्म के पोस्टर्स

कंगना ने विकास बहल पर सेक्सुअल हरैसमेंट का लगाया था आरोप, जिस पर सोनम ने कहा कुछ ऐसा कि भड़क गईं कंगना

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर नाना ने नहीं दी सफाई, इस वजह से कैंसिल कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन