1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वीरामदेवी' में सनी लियोनी के होने का विरोध, बंगलुरु में जलाए गए फिल्म के पोस्टर्स

'वीरामदेवी' में सनी लियोनी के होने का विरोध, बंगलुरु में जलाए गए फिल्म के पोस्टर्स

 Published : Oct 08, 2018 02:06 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 02:17 pm IST

सनी लियोनी 'वीरामदेवी' से साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन कर्नाटक के एक हिंदू संगठन कर्नाटक रक्षणा वेदिके को सनी का इस फिल्म में होना पसंद नहीं है।

Sunny Leone  in Veeramadevi- India TV Hindi
Sunny Leone  in Veeramadevi Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: सनी लियोनी 'वीरामदेवी' से साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन कर्नाटक के एक हिंदू संगठन कर्नाटक रक्षणा वेदिके को सनी का इस फिल्म में होना पसंद नहीं है। सोमवार को इस संगठन के सदस्यों ने सनी के विरोध में फिल्म का पोस्टर जलाया।

यह पीरियड ड्रामा फिल्म का बजट बहुत ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म को स्टीव्स कार्नर के बैनर तले पोन्से स्टीफन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के लिए सनी ने तलवारबाजी और घुड़सवारी की ट्रेनिंग भी ली है।

संगठन के एक सदस्य हरीश ने 29 सितंबर को न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया था कि उन्हें यह पसंद नहीं है कि इस ऐतिहासिक कैरेक्टर को सनी निभाएं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के सदस्यों ने फिल्म को पोस्टर को जलाया और धमकी दी कि वह इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।

यह कन्नड़ फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी।

Also Read:

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर नाना ने नहीं दी सफाई, इस वजह से कैंसिल कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कंगना ने विकास बहल पर सेक्सुअल हरैसमेंट का लगाया था आरोप, जिस पर सोनम ने कहा कुछ ऐसा कि भड़क गईं कंगना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन