1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Lotus Make-Up India Fashion Week: फैशन वीक में 'ब्लैक डीवा' बन रैंप पर उतरीं सोनाक्षी सिन्हा

Lotus Make-Up India Fashion Week: फैशन वीक में 'ब्लैक डीवा' बन रैंप पर उतरीं सोनाक्षी सिन्हा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2018 02:34 pm IST,  Updated : Oct 11, 2018 02:34 pm IST

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा लोटस मेक-अप इंडिया फैशन वीक स्प्रिंग समर 2019 के पहले दिन मशहूर डिजाइनर जोड़ी रोहित गांधी और राहुल खन्ना के लिए काले रंग के परिधान में रैंप पर जलवा बिखेरती नजर आईं।

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
Sonakshi Sinha Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा लोटस मेक-अप इंडिया फैशन वीक स्प्रिंग समर 2019 के पहले दिन मशहूर डिजाइनर जोड़ी रोहित गांधी और राहुल खन्ना के लिए काले रंग के परिधान में रैंप पर जलवा बिखेरती नजर आईं।

'दबंग' अभिनेत्री इस दौरान काले रंग के बैकलेस गाउन और खुले बालों में बहुत ही प्यारी लग रही थीं। सोनाक्षी के गहरे नीले रंग के आईशैडो ने सभी का ध्यान खींचा।

Sonakshi
Sonakshi

अपनी लुक और आउटफिट के बारे में सोनाक्षी ने कहा, "मैंने कुछ नहीं किया। रोहित और राहुल की टीम श्रेय की हकदार है जिन्होंने ये खूबसूरत आउटफिट तैयार किया। उन्होंने मुझे खूबसूरत लगने के लिए मेकअप और बालों के लिए मेहनत की।"

Sonakshi
Sonakshi

उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ कैमरे के सामने आई और वॉक की। मेरे लुक का श्रेय डिजाइनर से लेकर मेकअप टीम को जाता है।"

डिजाइनरों ने शोस्टापर सोनाक्षी की प्रशंसा करते हुए कहा, "सोनाक्षी खूबसूरत, प्रतिभाशाली और प्यारी हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल