मुंबई: फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' के निर्माताओं ने बाजीराव का 60 फुट का पोस्टर जारी किया, जिनका किरदार फिल्म में रणवीर सिंह निभा रहे हैं।
यह पोस्टर रणवीर और फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ने बुधवार को एक कार्यक्रम में जारी किया।
रणवीर ने फिल्म में 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी का किरदार निभाया है, जबकि प्रियंका चोपड़ा, बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में नदर आएंगी।
इसे भी पढ़:- रणबीर के बजाय रणवीर के साथ हॉट लगती हैं दीपिका
रणवीर ने कहा, "फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' संजय लीला भंसाली एक का एक पुराना सपना है और मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भंसाली ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए आभारी हूं।"
यह फिल्म बनाना संजय लीला भंसाली का एक सपने के पूरे होने जैसा है। वह काफी समय से इस पर काम करना चाहते थे। खबरों की माने तो भंसाली इ फिल्म में बाजीराव के किरदार में बाजीराव और मस्तानी के किरदार में ऐश्वर्या राय बच्चन को लेना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और बाद में यह रोल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को दे दिया गया है।
यह फिल्म सिनेमाघरों में 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। इसी दिन रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी शाहरुख और काजोल की फिल्म दिलवाले भी रिलीज की जाएगी।
