1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बालिका वधु' की अविका गौर ने इस एक्टर संग रिलेशनशिप पर लगाई मुहर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

'बालिका वधु' की अविका गौर ने इस एक्टर संग रिलेशनशिप पर लगाई मुहर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

 Published : Nov 12, 2020 08:01 am IST,  Updated : Nov 12, 2020 08:01 am IST

अविका गौर ने खुद सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया है। उन्होंने मिलिंद संग फोटोज शेयर की हैं।

avika gor dating roadies fame milind chandwani- India TV Hindi
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं Image Source : INSTAGRAM

'बालिका वधु' सीरियल की एक्ट्रेस अविका गौर ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को लेकर ऐलान कर दिया है। वो रोडीज फेम मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया है और मिलिंद संग कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। 

अविका गौर ने मिलिंद चंदवानी संग दो फोटोज का कोलाज बनाकर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लंबा मैसेज लिखा है और अपने दिल की बात लिखी है। अविका ने लिखा, "मेरी दुआ कुबूल हुई। मुझे मेरी जिंदगी का प्यार मिल गया। मैं हमेशा के लिए उसकी हूं और वो मेरा। मैं दिल की गहराई से तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे पूरा करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।" 

बालिका वधु की 'आनंदी' अविका गौर ऐसे हुई फैट से फिट, जानें डाइट प्लान और वर्कआउट

वहीं, मिलिंद ने भी अपने प्यार का इजहार करते हुए लंबा पोस्ट लिखा है। 

बता दें कि अविका गौर कई टीवी सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा वो 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रिएलिटी शोज भी कर चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन