1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बालिका वधु की 'आनंदी' अविका गौर ऐसे हुई फैट से फिट, जानें डाइट प्लान और वर्कआउट

बालिका वधु की 'आनंदी' अविका गौर ऐसे हुई फैट से फिट, जानें डाइट प्लान और वर्कआउट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2019 04:33 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 04:33 pm IST

Avika Gor Fat to Fit: टीवी एक्ट्रेस अविका गौर यानी आनंदी जिन्होंने कलर्स में आने वाले सीरियल 'बालिका वधू' ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। लेकिन हाल में ही अविका ने इंस्ट्राग्राम में कुछ तस्वीरें शेर की। जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।

Avika Gor- India TV Hindi
Avika Gor

Avika Gor Fat to Fit:  टीवी एक्ट्रेस अविका गौर यानी आनंदी जिन्होंने कलर्स में आने वाले सीरियल 'बालिका वधू' ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। लेकिन अब वह अपने शानदार फैशन सेंस और फिगर के कारण एक बार फिर सुर्खिों में छा गई है। हाल में ही अविका ने इंस्ट्राग्राम में कुछ तस्वीरें शेर की। जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।

अविका को एक अभिनेत्री के तौर में अपने वजन के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन अविका ने हार नहीं मानी और अपने वजन को कम करके एक नई मिसाल खड़ी कर दी।

अविका ने बहुत सार वजन कम किया है और वह काफि स्लिम और फिट नजर आ रही हैं। हाल में ही अपने जन्मदिन में फैंस को अनोखा तोहफा दिया था। उन्होंने अपने कम वजन और परफेक्ट फिगर की तस्वीर शेयर की। जिसमें नए ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस काफी हैरान हो घए थे।

राजस्थान के एक गांव में बाल विवाह की सामाजिक बुराई का शिकार होने वाली आनंदी का किरदार निभकर अविका ने अपनी एक्टिंग से सबके दिल पर राज किया। अब भी उन्हें  बालिका वधू की आंनदी के नाम भी कई लोग जानते है।

ऐसे किया अविका ने अपना वजन कम

वैसे अविका आलू की दीवानी थीं। किसी भी चीज के साथ उनके लिए आलू का रहना जरूरी था। उन्हें आलू कि कोई भी डिश बेहद प्रिय है लेकिन अपने वेट लॉस जर्नी में उन्होंने आलू से दूरी बनानी पड़ी। इसके अलावा जंकफूड और ऑयली फूड्स से भी दूरी बनाई। इस बारें में अविका का कहना है वजन कम करने के लिए सबसे जरुरी है कि अपने डाइट को बैलेंस करें।

अविका ने अधिक मात्रा में हरी सब्जियां, सलाद और मल्टीग्रेन चपाती और ब्राउन राइस लेना शुरु किया। इस बारे में उनका कहना है कि वह अब अपने वेट के लिए स्वाद और पोषण से समझौता नहीं करेंगी। लिक्विड डाइट, वेज जूस, नींबू पानी, नारियल पानी इनके रोज कि रुटीन का हिस्सा बन चुके हैं।

अविका का वर्कआउट रूटीन
अविका जिम में घंटो पसीना बहाने लगी। जो कि उनके वजन करने में काफी मदद किया। जिसमें उन्होंने कार्डियो वर्कआउट के रुप में डांस करना शुरु किया। इसके बारें में उन्होंने खुद अपने इंस्ट्राग्राम में शेयर किया। इसलिए वह रोजाना कम से कम 45 मिनट डांस किया करती थी। जो कि वजन कम करने का सबसे अच्छा ऑप्शन है।

इस दिनों अविका कलर टीवी में आने वाले 'खतरा खतरा खतरा' नामक  कॉमेडी शो में आ रही हैं। जिसमें भारती सिंह भी है। 

ये भी पढ़ें-

राम कपूर ने शेयर की अपनी वेट लॉस स्टोरी, फोटो वायरल

सुष्मिता सेन शरीर को बैलेंस करने के लिए कर रही हैं ऐसा खतरनाक वर्कआउट, देखें वीडियो

Video: हुमा कुरैशी ने वर्कआउट करते हुए शेयर किए ऐसे विडियोज कि देखते ही उड़ जाएंगे आपके होश

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल