1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Independence Day 2019: देशभक्ति के रंग में रंगी सच्ची घटनाओं पर आधारित ये फिल्में कर देंगी रोंगटे खड़े

Independence Day 2019: देशभक्ति के रंग में रंगी सच्ची घटनाओं पर आधारित ये फिल्में कर देंगी रोंगटे खड़े

 Published : Aug 15, 2018 03:05 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 06:38 am IST

73वे स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। आजादी के इस खास दिन पर आज पूरा भारत नारंगी, सफेद और हरे रंगे से सजा तिरंगे की तरह लहरा रहा है।

patriotism movies- India TV Hindi
patriotism movies

नई दिल्ली: देशभर में आज 73वे स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। आजादी के इस खास दिन पर आज पूरा भारत नारंगी, सफेद और हरे रंगे से सजा तिरंगे की तरह लहरा रहा है। आजादी का इन रंगों की चमक किसी नागरिक से लेकर देशभर की जानी मानी हस्तियों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है। देश का शख्स मौका मिलने पर अपनी देशभक्ति को दिखाने से कभी पीछे नहीं हटता। वहीं दूसरी ओर हमारी फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने पर्दे पर देश के लिए अपनी भावनाओं को प्रकट किया है। कई फिल्में दर्शकों के सामने पेश की जा चुकी हैं, जों आपके रौंगटे खड़े करने के लिए काफी है। देशभक्ति पर कई ऐसी कहानियां हैं जो सच्ची दास्तां पर फिलमाई गई हैं।

patriotism movies
patriotism movies

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह

देश की आजादी की लड़ाई में शहीद भगत सिंह का नाम सबसे खास रहा है। अपने देश के लिए लड़ते हुए वह सिर्फ 23 साल की उम्र खुशी-खुशी फांसी पर झूल गए। भगत सिंह की जिंदगी पर कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। लेकिन वर्ष 2002 में आई राजकुमार संतोषी की 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। फिल्म में अजय देवगन को शहीद की भूमिका में देखा गया था।

patriotism movies
patriotism movies

एलओसी कारगिल

'बॉर्डर' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले जे.पी. दत्ता के निर्देशन में बनी वर्ष 2003 में आई इस फिल्म में 1999 में कारगिर में पाकिस्तान की घुसपैठ की कहानी को बयां किया गया था। इस फिल्म में इंडस्ट्री के कई सितारे एक साथ पर्दे पर दिखाई दिए।

patriotism movies
patriotism movies

मंगल पांडे: द राइजिंग

फिल्मकार केतन मेहता के निर्देशन में बनी वर्ष 2005 में आई यह फिल्म 1857 में मंगल पांडे की जिंदगी पर आधारित है। जो भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानी माने जाते थे। फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

patriotism movies
patriotism movies

द गाजी अटैक

पिछले ही साल रिलीज हुई यह फिल्म 1971 में हुई भारत और पाकिस्तानी की लड़ाई पर आधारित है। जिसमें पाक युद्धपोत गाजी की कहानी दर्शकों के सामने पेश की गई है। भारतीय नौसेना अधिकारी और पूरी टीम 18 दिनों तक युद्धपोत एस 21 में पानी के अंदर रहे थे। इसे पहली ऐसी भारतीय फिल्म कहा गया जिसमें समुंद्र के अंदर हुई लड़ाई को उठाया गया है।

patriotism movies
patriotism movies

राजी

आलिया भट्ट के अभिनय से सजी यह फिल्म लेखक हरिंदर सिक्का की 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है। इसमें वर्ष 1971 के हालातों को पेश किया गया है। जिसमें एक हिन्दुस्तानी लड़की पाकिस्तान में अपने देश की सुरक्षा के लिए शादी करके पहुंच जाती है।

patriotism movies
patriotism movies

गोल्ड

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के अभिनय सजी यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में भी 1936 से 1948 की कहानी को बयां किया गया है, जो ओलंपिक के इर्द गिर्द घूमती रहती है। रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार को हॉकी कोच तपन दास की भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है। जो वर्ष 1948 में टीम इंडिया को फ्री नेशन के तौर 'गोल्ड' जीतने के लिए सभी को एक जुट करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन