1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब 'भाबी जी घर पर हैं' में आया ‘DDLJ’ का ट्वीस्ट

...जब 'भाबी जी घर पर हैं' में आया ‘DDLJ’ का ट्वीस्ट

 Published : Dec 23, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Dec 23, 2016 04:42 pm IST

'भाबी जी घर पर हैं' शुरु से अब तक खूब पसंद किया गया है। शो में हमेशा ही दर्शकों को हंसाने के लिए कुछ न कुछ नया ही नजर आया है। लेकिन धारावाहिक 'भाबी जी घर पर हैं' के लिए 1990 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'...

bhabhi ji- India TV Hindi
bhabhi ji

मुंबई: एंडटीवी का लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' शुरु से अब तक खूब पसंद किया गया है। शो में हमेशा ही दर्शकों को हंसाने के लिए कुछ न कुछ नया ही नजर आया है। लेकिन धारावाहिक 'भाबी जी घर पर हैं' के लिए 1990 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) का एक सीन शूट किया गया है। इस फिल्म का ट्रेन वाला दृश्य शूट करने में अभिनेत्री सौम्या टंडन को बेहद मजा आया, जिसमें वह अनीता भाभी के किरदार में हैं। एंडटीवी पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में अभिनेत्रियां ट्रेन के पीछे भागते हुए अपने पतियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए अपना हाथ पकड़ाने की कोशिश करती हैं।

इसे भी पढ़े:-

सौम्या ने बताया, "हमने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लोकप्रिय दृश्य को मजेदार अंदाज में दोबारा फिल्माया है। मैंने सिनेमाहॉल में अपने स्कूल के दोस्तों के साथ फिल्म देखी थी और यह दृश्य मेरा पसंसदीदा रहा है।"

धारावाहिक में विभूति नारायण मिश्रा की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे अभिनेता आसिफ शेख ने कहा, "पूरी कहानी जानने के लिए आपको पूरा एपिसोड देखना पड़ेगा, लेकिन मैं इतना बता सकता हूं कि इस एपिसोड की शूटिंग करना बहुत मजेदार था। यह अच्छा समय रहा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन