Bharat Movie Review, Box Office Collection: सलमान खान की फिल्म का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। उनके फैन्स का इंतजार आज खत्म हो गया है और फिल्म भारत आज रिलीज हो गई है। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी,सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में सलमान खान के 5 अलग-अलग लुक नजर आने वाले हैं। वह 18 साल के जवान से 70 साल के बुजुर्ग तक के लुक में नजर आएंगे। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। जाने कैसा मिल रहा है फिल्म को लोगों का रिस्पॉन्स...