1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. RRR से भीम के रूप में जूनियर एनटीआर का पहला लुक 22 अक्टूबर को होगा रिलीज

RRR से भीम के रूप में जूनियर एनटीआर का पहला लुक 22 अक्टूबर को होगा रिलीज

 Published : Oct 20, 2020 04:11 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 06:01 pm IST

 निर्माताओं ने आरआरआर के आधिकारिक हैंडल पर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी।

RRR, JR NTR- India TV Hindi
RRR से जूनियर एनटीआर का पहला लुक 22 अक्टूबर को होगा रिलीज Image Source : RRR

एस. एस. राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म RRR का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस साल की शुरुआत में, फिल्म के निर्माताओं ने राम चरण का पहला लुक जारी किया था और अब, वे भीम के रूप में जूनियर एनटीआर का पहला लुक रिलीज़ करने के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने आरआरआर के आधिकारिक हैंडल पर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी।

देखिए पोस्ट-

जानिए कब रिलीज होगी एस एस राजामौली की बड़ी फिल्म 'आर आर आर'

'आरआरआर' को डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया गया है। फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भूमिका निभा रहे है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है।

 फिल्म कई अन्य भारतीय भाषाओं के साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ के लिए तैयार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन