1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘रश्‍क-ए-कमर’ पर भोजपुरी एक्‍ट्रेस रानी चटर्जी किया डांस, वीडियो वायरल

‘रश्‍क-ए-कमर’ पर भोजपुरी एक्‍ट्रेस रानी चटर्जी किया डांस, वीडियो वायरल

 Published : Mar 13, 2018 10:45 am IST,  Updated : Mar 13, 2018 10:54 am IST

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है।

रानी चैटर्जी- India TV Hindi
रानी चैटर्जी

नई दिल्ली: 'मेरे रश्के ए कमर' गाना एवरग्रीन है। नुसरत फतेह अली खान के गाए इस गाने के कई वर्जन आ चुके हैं। अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की फिल्म बादशाहो में भी इस गाने का इस्तेमाल हुआ है। इसके बाद यह गाना और भी ज्यादा पॉपुलर हो गया। अब इस गाने में लगा है भोजपुरी तड़का। भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस रानी चैटर्जी ने इस गाने पर अब ठुमके लगाए हैं। यह गाना रातो रात वायरल हो गया।

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। यूट्यूब पर ‘रानी चटर्जी एंटरटेनमेंट’ चैनल से इस गाने का वीडियो शेयर किया गया है। इस गाने को सिंगर फादिया शाबोरोज ने गाया है। 1 फरवरी को यह गाना इस यूट्यूब चैनल पर डाला गया है। जिसे अब तक करीब 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

इसके अलावा रानी ने एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के गाने कौन तुझे का भी वीडियो शेयर किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन