1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिरफिरे आशिक ने रेता भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा का गला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सिरफिरे आशिक ने रेता भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा का गला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 Published : Jun 28, 2017 08:05 pm IST,  Updated : Jun 28, 2017 08:05 pm IST

एक तरफा प्यार के चलते एक सिरफिरे आशिक ने भोजपुरी की मशहूर गायिका और एक्ट्रेस सोनी सिन्हा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

soni sinha- India TV Hindi
soni sinha

नई दिल्ली- एक तरफा प्यार के चलते एक सिरफिरे आशिक ने भोजपुरी की मशहूर गायिका और एक्ट्रेस सोनी सिन्हा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सोनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोनी को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में सोनी को वाराणसी के बीएचयू में रेफर कर दिया गया है। महिमा चौधरी के ममेरे भैया-भाभी की कार एक्सीडेंट में मौत

गाने की शूटिंग करके लौटी थीं सोनी

वारदार थाना सरायलखंसी के रस्तीपुर गांव की है, जहां सोनी सिन्हा वाराणसी से गाने का वीडियो शूट करके लौटी थीं। देर रात सोनी किसी काम से घर के बाहर निकली तभी किसी ने पीछे से उनपर हमला कर दिया। सोनी का कहना है कि वो हमलावर को पहले से जानती हैं, वो अक्सर उन्हें फोन किया करता था। जब सोनी ने फोन उठाना बंद कर दिया तो वो नाराज हो गया और ऐसी हरकत को अंजाम दे दिया।

हमले में सोनी के गले में गहरी चोट आई है। उनका इलाज किया जा रहा है।

आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस

हमले के बाद जब आरोपी भागने लगा तो भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन