1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महिमा चौधरी के ममेरे भाई-भाभी की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, मामा की हालत गंभीर

महिमा चौधरी के ममेरे भाई-भाभी की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, मामा की हालत गंभीर

 Published : Jun 28, 2017 04:08 pm IST,  Updated : Jun 28, 2017 04:13 pm IST

महिमा चौधरी के घर एक बुरी खबर आई है। महिमा के मामा का परिवार मेरठ-हापुड़ रोड पर एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है।

mahima- India TV Hindi
mahima

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के घर एक बुरी खबर आई है। महिमा के मामा का परिवार मेरठ-हापुड़ रोड पर एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है। दुर्घटना में उनके ममेरे भाई और भाभी की मौत हो गई और उनके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह दुर्घटना थाना खरखौदा क्षेत्र में हुई है। महिमा के मामा का परिवार हापुड़ के पास अकरौली में परिवार रहता था। जहां से उनके मामा अशोक कुमार अपने बेटे सूर्यप्रताप और बहू आंचल के साथ डॉक्टर के पास जा रहे थे। कार को महिमा के भाई सूर्यप्रताप ड्राइव कर रह थे।

mahima
mahima

थाना खरखौदा क्षेत्र में लोहिया फार्म हाउस के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में सूर्यप्रताप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में महिमा की भाभी आंचल की भी मौत हो गई। हालत गंभीर होने की वजह से देर रात मामा अशोक को दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया गया।​

एक्सीडेंट के  बाद कार के परखच्चे ड़ गए। सूर्य प्रताप सिंधु की बॉडी कार में ही फंस गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की काटकर बॉडी को निकाला था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन