1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूत पुलिस': ऑफिशियल LOGO हुआ रिलीज, सैफ-जैकलीन सहित ये स्टार्स डलहौजी में कर रहे हैं शूटिंग

'भूत पुलिस': ऑफिशियल LOGO हुआ रिलीज, सैफ-जैकलीन सहित ये स्टार्स डलहौजी में कर रहे हैं शूटिंग

 Published : Nov 04, 2020 11:03 am IST,  Updated : Nov 04, 2020 11:03 am IST

पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' की डलहौजी में शूटिंग शुरू हो गई है।

Bhoot Police OFFICIAL LOGO- India TV Hindi
भूत पुलिस फिल्म Image Source : TWITTER

अभिनेता सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस, यामी गौतम और अर्जुन कपूर ने आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस समय सभी स्टार्स डलहौजी में शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का ऑफिशियल लोगो (LOGO) भी रिलीज कर दिया गया है। सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सभी को शुभकामनाएं दी है। 

पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' की अधिकतर सीन डलहौजी के अलावा धर्मशाला और पालमपुर में शूट होंगे।

Photos: 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए डलहौजी रवाना हुए सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम

पवन कृपलानी ने 'फोबिया' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई महीने तक शूटिंग बंद थी, लेकिन अब सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शूटिंग शुरू हो चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन