1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि पेडनेकर ने शेयर की 'बधाई दो' के सेट से तस्वीर, राजकुमार राव नए लुक में आए नजर

भूमि पेडनेकर ने शेयर की 'बधाई दो' के सेट से तस्वीर, राजकुमार राव नए लुक में आए नजर

 Published : Jan 14, 2021 02:05 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 02:56 pm IST

अभिनेता राजकुमार राव और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'बधाई दो' की शूटिंग कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने सेट से एक तस्वीर शेयर की है।

भूमि पेडनेकर ने शेयर की 'बधाई दो' के सेट से तस्वीर, राजकुमार राव अलग ही लुक में आए नजर- India TV Hindi
भूमि पेडनेकर ने शेयर की 'बधाई दो' के सेट से तस्वीर, राजकुमार राव अलग ही लुक में आए नजर Image Source : INSTA BHUMIPEDNEKAR/RAJKUMMAR_RAO

 बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर  इन दिनों  अपकमिंग फिल्म 'बधाई दो' की शूटिंग कर रहे हैं।  भूमि ने सेट से एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह राजकुमार राव के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेता एक दम अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मूंछें रखी हुई है। 

भूमि ने इस तस्वीर को  शेयर करते हुए लिखा, 'दो मस्ताने चले जिंदगी बनाने, बंदे सयाने और नाम के दीवाने। सुमी और शार्दुल बधाई दो।'

किसान आंदोलन के चलते पंजाब में रुकी जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग, कुछ देर बाद फिर हुई बहाल

इस तस्वीर में राजकुमार राव मूंछों में नजर आ रहे हैं।  वहीं भूमि पिंक कलर के कुर्ते में नजर आ रही हैं। 

फिल्म की बात करें तो राजकुमार इसमें एक पुलिस वाले का रोल निभा रहे है। जो महिला पुलिस स्टेशन में एकलौते पुरुषकर्मी  है। वहीं भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। 

अमिताभ बच्चन ने शेयर की क्रिकेटर्स की बेटियों की लिस्ट, पूछा- क्या धोनी की बेटी होगी कप्तान

हाल में ही राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की। जिसमें दोनों क्लैपबोर्ड हाथ में थामे नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में 'बधाई दो' के डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी भी दिख रहे हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा है- ''शुरू हो गई है हमारी कहानी, जहां है दोनों राजा और रानी। शार्दुल और सुमी है एकदम प्यारे। ये दोनों हैं सिचुएशन के मारे। मिलेंगे हम आपसे जल्द, हो जाएगा तब सब क्लियर और तब हम कहेंगे बधाई दो।'' 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन