1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इन सुपरहिट रोमांटिक फिल्मों के सीक्वल बनाएंगे भूषण कुमार, एक फिल्म के गानों ने रचा कीर्तिमान

इन सुपरहिट रोमांटिक फिल्मों के सीक्वल बनाएंगे भूषण कुमार, एक फिल्म के गानों ने रचा कीर्तिमान

 Published : Apr 20, 2020 03:57 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 04:59 pm IST

भूषण कुमार दो सुपरहिट फिल्मों का सीक्वल बनाने जा रहे हैं, उन्होंने इस बात की पुष्टि भी कर दी है।

भूषण कुमार- India TV Hindi
भूषण कुमार Image Source : TWITTER

साल 1990 में टी-सीरीज के गुलशन कुमार की फिल्म 'आशिकी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इस फिल्म ने इतिहास रच दिया, इस फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्टर राहुल रॉय और अनु अग्रवाल रातों-रात स्टार बन गए थे। फिल्म का म्यूजिक भी सुपरहिट रह था, इसके बाद गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार ने इस फिल्म का सीक्वल बनाया 'आशिकी 2'। इस बार फिल्म में श्रद्धा कपूर ने डेब्यू किया। फिल्म सुपरहिट रही, और इस फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए। आदित्य और श्रद्धा भी स्टार बन गए। अब खबर आई है कि भूषण कुमार इस सीरीज की तीसरी फिल्म बनाने जा रहे हैं। 

खबर है कि भूषण कुमार ना सिर्फ ''आशिकी 3' बनने की तैयारी है बल्कि आमिर खान की सुपरहिट फिल्म  'दिल है कि मानता नहीं' के सीक्वल की भी तैयारी चल रही है। एक सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया, 'आशिकी, भूषण के लिए स्पेशल फिल्म है और ये उनकी सफल रोमांटिक फ्रैंचाइजी में से एक है। पिछली दो फिल्मों की तरह इस बार भी आशिकी म्यूजिकल फिल्म होगी और इसमें इस बार फिर से इंटेंस लव स्टोरी देखने को मिलेगी।

वहीं दिल है कि मानता नहीं प्यारी सी लवस्टोरी होगी। भूषण कुमार ने भी मुंबई मिरर से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हां, आशिकी और दिल है कि मानता का सीक्वल बनाने की तैयीर है। दोनों ही फिल्में अपने जमाने की सुपरहिट फिल्में थीं और अपने पिता की लिगेसी को मैं आगे ले जाना चाहता हूं।'

'आशिकी' और 'दिल है कि मानता नहीं' का बनेगा सीक्वल
'आशिकी' और 'दिल है कि मानता नहीं' का बनेगा सीक्वल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन