1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भुवन बाम ने की शाही शादी की ऐसी डबिंग, हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे आप, ऋषि कपूर ने भी किया शेयर

भुवन बाम ने की शाही शादी की ऐसी डबिंग, हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे आप, ऋषि कपूर ने भी किया शेयर

 Published : May 21, 2018 08:42 am IST,  Updated : May 21, 2018 08:42 am IST

भुवन बीबी की वाइन्स के लिए मशहूर हैं। लेकिन वो कभी-कभी डबिंग वीडियो भी अपलोड करते हैं। 

भुवन बाम डबिंग- India TV Hindi
भुवन बाम डबिंग

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्केल की शादी ब्रिटेन के साथ-साथ भारत में भी काफी चर्चा में रही। हर कोई उनकी शादी की झलक देखने को बेताब रहा। विंडसर कैसल स्थित सेंट जॉर्ज चैपल में हैरी और मेगन ने शादी कर ली। शादी के दौरान शाही जोड़े ने कसमें खाईं और एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। लेकिन वहां जो कुछ हुआ उसे नए अंदाज में पेश कर रहे हैं भुवन बाम।

भुवन बीबी की वाइन्स के लिए मशहूर हैं। लेकिन वो कभी-कभी डबिंग वीडियो भी अपलोड करते हैं। इस बार उन्होंने शाही शादी के वीडियो की ही डबिंग कर डाली। ये वीडियो इतना फनी है कि आप भी सुनकर हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को भी यह वीडियो काफी पसंद आया और उन्होंने इस वीडियो को री-ट्वीट किया है। यहां देखिए वीडियो...

बता दें, भुवन बाम ने हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म डेडपूल 2 के हिंदी वर्जन में भी वॉइस ओवर दिया है। भुवन ने डेडपूल के दोस्त की डबिंग की है। डेडपूल की आवाज बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन