1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 10: ओम स्वामी ने शो में की ये गंदी हरकत, देखें वीडियो

Bigg Boss 10: ओम स्वामी ने शो में की ये गंदी हरकत, देखें वीडियो

 Published : Dec 07, 2016 01:25 pm IST,  Updated : Dec 07, 2016 01:25 pm IST

'बिग बॉस 10' हमेशा की तरह इस बार खूब चर्चा में बना हुआ है। शो के प्रतिभागी ओम स्वामी खुद को भगवान का दूत कहते हैं। वैसे तो शो में सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कुछ न कुछ करते ही रहते है, लेकिन इस बार तो उन्होंने सारी हदें ही पार कर दी है।

bigg boss- India TV Hindi
bigg boss

नई दिल्ली: कलर्स चैनल का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' हमेशा की तरह इस बार खूब चर्चा में बना हुआ है। सलमान खान की होस्टिंग वाले इस बार शो में सेलेब्रिटी के साथ आम लोग भी नजर आ रहे हैं। शो के प्रतिभागी ओम स्वामी खुद को भगवान का दूत कहते हैं। वह शुरुआत से ही घर के सदस्यों और दर्शकों के बीच अपने अलग अंदाज को लेकर मजाक का पात्र बने रहते हैं। वैसे तो शो में सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कुछ न कुछ करते ही रहते है, लेकिन इस बार तो उन्होंने सारी हदें ही पार कर दी है। दरअसल उन्होंने किचन में एक ही सू-सू कर दिया।

इसे भी पढ़े:-

बिग बॉस ने घर के सभी सदस्यों को एक लग्ज़री बजट टास्क 'बीबी टैक्सी स्टैंड' दिया है। इसमें मनवीर और बानी टैक्सी ड्राइवर का किरदार निभा रहे हैं और प्रियंका इसमें ट्रैफिक पुलिस की भूमिका निभा रही हैं। बाकी घर के सदस्यों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए बानी या मनवीर की टैक्सी में ही बैठकर जाना था और इसके बदले में वह इन दोनों को किराया भी देंगे। किराए के रुप में बिग बॉस ने सभी प्रतिभागियों को 2000 पॉइंट्स दिए थे। इस दौरान ओम स्वामी को अपनी जगह से बदलनी थी लेकिन दोनों टैक्सी डॅाइवर बानी और मनवीर ने उन्हें ले जाने से इंकार कर दिया क्योंकि ओम स्वामी उन्हें किराया नहीं दे रहे थे।

इसके बाद ओम स्वामी को इन दोनों की इस बात पर बहुत गुस्सा आया और उन्होंने किचन में रखे हुए एक जग में ही सू सू कर दिया। उनकी इस हरकत पर घर के सभी सदस्य बहुत गुस्सा हुए। खासकर मनवीर उन पर इतने नाराज हुए कि वह उन्हें मारने के लिए चढ़ने के लगे। हालांकि घर के बाकि सदस्यों ने उन्हें ओम स्वामी पर हाथ उठाने से रोक लिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन