1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: बिग बॉस के घर से इस बार चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ, ये सदस्य पहुंचा सीधे सेमीफाइनल

Bigg Boss 11: बिग बॉस के घर से इस बार चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ, ये सदस्य पहुंचा सीधे सेमीफाइनल

 Published : Dec 24, 2017 01:52 pm IST,  Updated : Dec 24, 2017 01:58 pm IST

इस बार नॉमिनेशन डिस्कस करने की वजह से बिग बॉस ने घर के सभी सदस्यों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया था।

arshi khan- India TV Hindi
arshi khan

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से इस बार चौंकाने वाला नॉमिनेशन हुआ है। अर्शी खान शनिवार को रात को शो से बाहर हो गईं। ‘बिग बॉस’ सीजन 11 के शनिवार को ‘वीकेंड का वॉर’ एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने उनके घर से बेघर होने की घोषणा की।

इस बार नॉमिनेशन डिस्कस करने की वजह से बिग बॉस ने घर के सभी सदस्यों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया था। जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया था उनमें अर्शी, विकास गुप्ता, प्रियंक शर्मा, लव त्यागी, पुनीष शर्मा, आकाश ददलानी और शिल्पा शिंदे शामिल थे। कार्यक्रम से बाहर होते ही ‘‘बिग बॉस’’ ने अर्शी को दो प्रतिभागियों को सुरक्षित करने के लिए विशेष शक्तियां दी और अर्शी ने विकास और प्रियंक शर्मा को सुरक्षित किया।

salman
Image Source : PTIsalman

​ सलमान ने बताया कि इस बार घर के इन दो सदस्यों में से कोई एक सीधा सेमी फिनाले तक जा सकता है, इसके लिए बिग बॉस ने दर्शकों से लाइव वोटिंग कराई। लाइव वोटिंग के दौरान विकास को प्रियंक से ज्यादा वोट मिले और वो सुरक्षित होकर सीधे सेमीफिनाले में पहुंच गए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन