1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: अर्शी खान को सलमान ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा

Bigg Boss 11: अर्शी खान को सलमान ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2017 02:56 pm IST,  Updated : Dec 09, 2017 02:56 pm IST

सलमान के गुस्से के लपेटे में अर्शी के साथ-साथ विकास गुप्ता भी आ गए। जानें, क्या कहा सलमान ने...

Arshi Khan | Colors- India TV Hindi
Arshi Khan | Colors

मुंबई: लोकप्रिय शो Bigg Boss 11 में हमेशा ही कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जिसकी वजह से इसके दर्शक इसे मिस नहीं करना चाहते। शो के ‘वीकेंड का वार’ में आप इस बार कुछ ऐसा ही देखने वाले हैं। इस बार शो के होस्ट और बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान आपको कुछ उसी अंदाज में भड़कने वाले हैं, जिस अंदाज में वह शो की शुरुआत में कंटेस्टेंट जुबैर खान पर भड़के थे। इस बार सलमान ने अर्शी खान को फटकार लगाई है। 

आइए, अब आपको बताते हैं कि सलमान से अर्शी को फटकार क्यों पड़ी। आपने पिछले दिनों 'स्टैचू' वाले टास्क को देखा ही होगा। इस टास्क के तहत घरवालों के फैमिली मेंबर्स बिग बॉस के अंदर अपनों से मिलने पहुंचे थे। इसी टास्क के दौरान अर्शी के पिता शिल्पा शिंदे को पहचानने में धोखा खा गए और उन्हें हिना कह दिया था। हालांकि, अपनी गलती पता चलने पर उन्होंने शिल्पा से इसके लिए माफी भी मांगी थी। शो से अपने पिता के जाने के बाद अर्शी ने शिल्पा पर अपने पापा को घूर कर देखने का इल्जाम लगाया था और इस बात का बदला लेने की चेतावनी दी थी।

इसके बाद जब शिल्पा की मां 'Bigg Boss' के घर के अंदर बेटी से मिलने पहुंचीं तब अर्शी ने अब तो चुप हो जाओ वाहियात औरत कहते हुए चप्पल से मारने तक की बात कही थी। अर्शी का यह अंदाज देखकर घरवालों को भी बुरा लगा था और उन्होंने उन्हें समझाने की काफी कोशिश भी की। अर्शी की इसी बात पर सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई। सलमान के गुस्से के लपेटे में अर्शी के साथ-साथ विकास गुप्ता भी आ गए। सलमान ने विकास से कहा, 'विकास, बधाई हो...यह है आपके कैप्टन की चॉइस।' अब देखना यह है कि Bigg Boss के घर में अर्शी इस मामले से कैसे डील करती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन