1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: घर के अंदर एंट्री करते ही हिना खान पर भड़कीं हितेन तेजवानी की पत्नी गौरी

Bigg Boss 11: घर के अंदर एंट्री करते ही हिना खान पर भड़कीं हितेन तेजवानी की पत्नी गौरी

 Published : Dec 08, 2017 05:14 pm IST,  Updated : Dec 08, 2017 05:15 pm IST

'बिग बॉस 11' के घर में हर दिन एक नया हंगामा देखने को मिलता है। लेकिन इस सप्ताह घर के अंदर मौजूद सदस्य आपस में लड़ने के बजाय काफी भावुक मूड में दिखाई दे रहे हैं। आज के ही एपिसोड में हितेन तेजवानी की पत्नी गौरी प्रधान भी इस घर में एंट्री लेंगी।

Bigg Boss 11- India TV Hindi
Bigg Boss 11

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के घर में हर दिन एक नया हंगामा देखने को मिलता है। लेकिन इस सप्ताह घर के अंदर मौजूद सदस्य आपस में लड़ने के बजाय काफी भावुक मूड में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल इस हफ्ते घर में मौजूद सभी सदस्यों को एक लक्जरी बजट टास्क दिया गया है, जिस दौरान उनके परिवार में से किसी एक सदस्य को शो में बुलाया जा रहा है। बिग बॉस के घर में अपने परिवारजनों को देख घर में मौजूद सदस्य बेहद इमोशनल हो रहे हैं। कुछ सदस्यों के माता पिता उनसे मिल चुके हैं, लेकिन बाकी बचे प्रतिभागियों के घरवाले आज के एपिसोड में दिखाई देंगे। जहां एक ओर आज हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड, आकाश ददलानी की मां और लव त्यागी के पिता शो में पहुंचेंगे वहीं आज के ही एपिसोड में हितेन तेजवानी की पत्नी और छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा गौरी प्रधान भी इस घर में एंट्री लेंगी।

हितेन और गौरी की यह मुलाकात दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाली है। बिग बॉस के घर में पहुंचते ही गौरी सभी घरवालों से बहुत प्यार से मिलती हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर वह हिना खान को हितेन संग किए बुरे बर्ताव के लिए खूब लताड़ भी लगाती हैं। जैसे ही गौरी घर में आती हैं बिग बॉस सभी सदस्यों को स्टैच्यू होने का आदेश दे देते हैं। उनके आने से सभी प्रतिभागी काफी खुश हैं। घर के अंदर एंट्री लेते ही वह सबसे पहले गार्डन एरिया में पुनीश शर्मा और शिल्पा शिंदे से मिलेंगी। इस दौरान वह शिल्पा की तारीफ करती हुई कहती हैं कि वह इतने बड़े बड़े बच्चों की सबसे यंग मॉम हैं।

गौरी को देखते ही हितेन की आंखे नम हो जाती हैं। इसके बाद गौरी, हिना को फटकार लगाती हैं हुए कहती हैं कि, "मैंने वो मैसेज अपने पति के लिए भेजा था आपके लिए नहीं, और उन्हें वो बात अच्छी तरह समझ आ गई है।" बता दें कि बीते दिनों हुए एक टास्क के दौरान हिना ने हितेन को काफी कुछ बुरा-भला था। उन्होंने यहां यह तक कह डाला कि तुम्हारी बीवी ने जो मैसेज तुम्हारे लिए भेजा था कि 'फॉलोअर नहीं लीडर बनो' वह बिल्कुल सही था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन