1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: सपना चौधरी ने दिया वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चौंकाने वाला बयान

Bigg Boss 11: सपना चौधरी ने दिया वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चौंकाने वाला बयान

 Published : Dec 06, 2017 05:26 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 05:26 pm IST

'बिग बॉस 11' के घर में नजर आ चुकीं हरियाणी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपने देसी अंदाज से देशभर की जनता का दिल जीता है। लेकिन पिछले हफ्ते ही उन्हें इस शो से एलिमिनेट होना पड़ा। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस' के घर में अपनी वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर...

Sapna Chaudhary- India TV Hindi
Sapna Chaudhary

नई दिल्ली: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के घर में नजर आ चुकीं हरियाणी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपने देसी अंदाज से देशभर की जनता का दिल जीता है। लेकिन पिछले हफ्ते ही उन्हें इस शो से एलिमिनेट होना पड़ा। इस घर से बाहर आने के बाद वह लगातार कई इंटरव्यू दे रही हैं। हर कोई घर के अंदर रहने पर उनके अनुभव के बारे में जानने को उत्साहित हैं। हाल ही एक वेबसाइट को दिए गए अपने इंटरव्यू में सपना ने कहा वह इस शो में किसी मकसद से नहीं गई थीं। लेकिन सभी का सपना होता है कि उसका एक घर हो, परिवार हो और थोड़ा बहुत नाम हो। हरियाणा से मिले प्यार पर उन्होंने कहा, "इसके लिए मैं उनका जितना भी शुक्रिया अदा करूं कम है। थैंक्यू शब्द उनके लिए बहुत छोटा है।" सपना ने इस दौरान 'बिग बॉस' के घर में अपनी वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर भी खुलकर बात की।

'बिग बॉस' के घर से सपना चौधरी का एलिमिनेशन दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाला था। इसके बाद से उनके फैंस यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सपना को शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलेगी। लेकिन हाल ही में दिए गए अपने इंटरव्यू में सपना ने कहा है कि अगर उन्हें बिग बॉस हाउस में वाइल्ड एंट्री दी भी जाती है तो भी वह दोबारा इस घर में वापस नहीं जाएंगी।

बता दें कि इन दिनों सपना चौधरी अपनी आगामी फिल्म 'भांगओवर' को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में वह एक आइटम नंबर 'लव बाइट' भी करती हुई दिखाई देंगी। उनका यह गाना कुछ वक्त पहले ही जारी किया जा चुका है। सपना का कहना है कि सभी को उनकी यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, इसकी वजह से उन्हें अच्छी शिक्षा हासिल होगी। उनकी यह फिल्म 15 दिसंबर रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन