1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: शो से बाहर आते ही सपना चौधरी को लेकर मां ने दिया बड़ा बयान

Bigg Boss 11: शो से बाहर आते ही सपना चौधरी को लेकर मां ने दिया बड़ा बयान

 Published : Nov 27, 2017 10:41 am IST,  Updated : Nov 27, 2017 10:41 am IST

'बिग बॉस 11' में इस वीकेंड दर्शकों को एक झटका मिल गया है। दरअसल इस बार बिग बॉस के घर से हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी बाहर हो चुकी हैं। सपना पहले से ही अपने डांस के कारण लोगों का खूब दिल जीत चुकी हैं और अब तक उन्हें खूब वोट दिए जा रहे थे।

Sapna Chaudhary- India TV Hindi
Sapna Chaudhary

नई दिल्ली: कलर्स चैनल के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में इस वीकेंड दर्शकों को एक झटका मिल गया है। दरअसल इस बार बिग बॉस के घर से हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी बाहर हो चुकी हैं। सपना पहले से ही अपने डांस के कारण लोगों का खूब दिल जीत चुकी हैं और अब तक उन्हें खूब वोट दिए जा रहे थे। हालांकि शो के दौरान उनके चाहने वालों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन अब शो से बाहर आते ही सपना की मां नीलम चौधरी ने उन्हें लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। दरअसल उन्होंने खुलासे करते हुए कहा है कि सपना चौधरी अब कोई नाइट प्रोगाम नहीं करेंगी।

 

हालांकि उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा है कि सपना जागरण के लिए रात में भी प्रोग्राम कर सकती हैं, लेकिन वह किसी भी डांस समारोह के लिए नहीं रात को नहीं जाएंगी। सपना भी मां का यह भी कहना है कि वह दिन में जरूर कोई भी डांस प्रोग्राम कर सकती हैं। नीलम चौधरी का कहना है कि सपना को आज जो खास पहचान मिली है, वह सिर्फ डांस की ही वजह से है। अब बिग बॉस के घर में जाने के बाद भी वह डांस करना नहीं छोड़ेंगी।

बता दें कि सपना की मां नीलम खुद भी एक सिंगर रह चुकी हैं। उन्होंने ही सपना को यह हुनर दिया है। बता दें कि 'बिग बॉस' के घर मे भी सपना के इस तरह से डांस करने को लेकर काफी कुछ कहा जा चुका है। हालांकि उन्होंने शो में हर परिस्तिथि का काफी समझदारी से किया है। सपना बेशक अंत तक बिग बॉस के घर में नहीं टिक पाईं, लेकिन उन्होंने इतने वक्त में ही दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक अलग पहचान बना ली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन