1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब फैन को स्टंट करते देख भड़क पड़े टाइगर श्रॉफ, कह डाली ये बात

जब फैन को स्टंट करते देख भड़क पड़े टाइगर श्रॉफ, कह डाली ये बात

 Published : Nov 27, 2017 07:43 am IST,  Updated : Nov 27, 2017 07:43 am IST

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। टाइगर ने अब तक की अपनी फिल्मों में जबदस्त एक्शनबाजी से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने सभी फैंस से आग्रह किया कि वे कभी भी खुद किसी...

tiger shroff- India TV Hindi
tiger shroff

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। टाइगर ने अब तक की अपनी फिल्मों में जबदस्त एक्शनबाजी से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने सभी फैंस से आग्रह किया कि वे कभी भी खुद किसी एक्शन की नकल करने की कोशिश न करें और अपनी जान को जोखिम में न डालें। टाइगर ने ऐसा एक प्रशंसक के वीडियो को देखकर कहा है, जो एक स्टंट के द्वारा उनका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहा था। गौरतलब है कि एक फैन ने टाइगर को टैग स्टंट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।

इसमें वह स्टंट कर रहा था। इस वीडियो को देख निराश हुए अभिनेता ने लिखा, "माफ करें.. लेकिन ऐसा कुछ भी करने की कोशिश बेवकूफी है। कभी भी अपनी जिंदगी को जोखिम में न डालें।" उन्होंने कहा, "जब एक्शन हीरो स्क्रीन पर ऐसा कुछ करते हैं तो वे कड़ी सुरक्षा और पेशेवरों की देखरेख में होते हैं। कभी भी खुद से ऐसा कुछ करने की कोशिश नहीं करते हैं। इसे देखकर निराशा हुई।"

टाइगर अपने अनूठे एक्शन और डांस स्किल्स के लिए जाना जाते हैं और उन्होंने 'हीरोपंती', 'बागी' और 'ए फ्लाइंग जट्ट' जैसी फिल्मों में एक्शन का जलवा भी बिखेरा है। बता दें कि इन दिनों वह ‘बागी 2’ और ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन