1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस के घर से निकलते ही सपना चौधरी के हाथ लगा बंपर ऑफर

बिग बॉस के घर से निकलते ही सपना चौधरी के हाथ लगा बंपर ऑफर

 Published : Nov 28, 2017 10:05 am IST,  Updated : Nov 28, 2017 10:05 am IST

हरियाणा की डांसर और सिंगर सपना चौधरी बिग बॉस के घर से एलिमिनेट हो चुकी हैं। सपना के फैंस इस बात से काफी उदास और निराश हैं, लेकिन अब सपना के फैंस के लिए गुड न्यूज है।

sapna chaudhary- India TV Hindi
sapna chaudhary Image Source : PTI

नई दिल्ली: हरियाणा की डांसर और सिंगर सपना चौधरी बिग बॉस के घर से एलिमिनेट हो चुकी हैं। सपना के फैंस इस बात से काफी उदास और निराश हैं, लेकिन अब सपना के फैंस के लिए गुड न्यूज है। खबर है कि सपना सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ में आइटम नंबर कर सकती हैं।

दरअसल इस बार वीक एंड के वार वाले एपिसोड में रेस 3 के डायरेक्टर रेमो डिसूजा और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पहुंचे थे, वहां सपना को देखकर दोनों काफी इम्प्रेस हुए।

ये दोनों स्टार्स यहां अपनी आने वाली फिल्म रेस-3 की प्रमोशन के लिए आए थे। यहां रेमो ने सपना और प्रियांक को 'बीट पे बूटी' गाने पर डांस करने को कहा। सपना का डांस देखकर रेमो हैरान रह गए और कहा-आपके साथ तो काम करना बनता है।

रेमो की यह बात सुन सपना कहती हैं कि आपके साथ काम...सपने में। सपना की बात पर हिना कहती हैं अरे ये सब सच है। सपना को विश्वास दिलाते हुए रेमो कहते हैं कि हम साथ में जरूर काम करेंगे। रेमो के इस वादे के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना रेस-3 में कोई डांस नंबर कर सकती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन