1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एमेजॉन प्राइम पर भी देख सकेंगे रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ‘2.0’

एमेजॉन प्राइम पर भी देख सकेंगे रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ‘2.0’

 Published : Nov 28, 2017 08:06 am IST,  Updated : Nov 28, 2017 08:06 am IST

एमेजॉन प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगू और हिंदी जैसी कई भाषाओं में फिल्म देख सकेंगे।

2.0- India TV Hindi
2.0 Image Source : PTI

मुंबई: रजनीकांत की साइंटिफिक फिक्शन थ्रिलर ‘2.0’ का एमेजॉन प्राइम वीडियो पर डिजिटल प्रीमियर होगा। फिल्म में अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका में हैं और यह 2010 में आयी रजनीकांत की फिल्म ‘एंथिरन’ (रोबोट) का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन भी एस शंकर ने किया है।

एक बयान में मुताबिक एमेजॉन प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगू और हिंदी जैसी कई भाषाओं में फिल्म देख सकेंगे।

एमेजॉन प्राइम वीडियो के कंटेट विभाग के निदेशक विजय सुब्रह्मण्यम ने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण करार के साथ एमेजॉन प्राइम वीडियो के बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा का संग्रह और बेहतर होगा।’’

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन