1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखें वीडियो: सांप वाले प्रैंक का सनी लियोनी ने यूं लिया ‘मीठा’ बदला

देखें वीडियो: सांप वाले प्रैंक का सनी लियोनी ने यूं लिया ‘मीठा’ बदला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 27, 2017 06:31 pm IST,  Updated : Nov 27, 2017 06:31 pm IST

सनी लियोनी ने अपने ऊपर किए गए प्रैंक का कुछ ऐसे अंदाज में बदला लिया है कि अब शायद ही कोई उनसे मजाक करने की हिम्मत जुटा पाए...

Sunny Leone- India TV Hindi
Sunny Leone

नई दिल्ली: सनी लियोनी ने अपने ऊपर किए गए प्रैंक का कुछ ऐसे अंदाज में बदला लिया है कि अब शायद ही कोई उनसे मजाक करने की हिम्मत जुटा पाए। सनी अपने ऊपर किए गए एक प्रैंक के इतना डर गई थीं कि उनकी चीख निकल गई थी। दरअसल, सनी इस समय अपनी एक फिल्म 'तेरा इंतजार' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के सेट पर जब वह स्क्रिप्ट पढ़ रही होती हैं तो उनकी टीम के एक सदस्य सनी रजनी उनके ऊपर नकली सांप छोड़ देते हैं। सनी इस प्रैंक से बुरी तरह डर जाती हैं और चीखने लगती हैं।

https://www.instagram.com/p/Bb6y7NbjjZE/?taken-by=sunnyleone

हालांकि जैसे ही सनी को सचाई का पता चलता है वह उस शख्स को दौड़ा लेती हैं। हालांकि प्रैंक का बदला तो सिर्फ प्रैंक से ही लिया जा सकता है। इसलिए सनी लियोनी ने अपने ऊपर किए गए इस प्रैंक का बदला भी अपने खास अंदाज में लिया। सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह सनी रजनी से बदला लेते हुए नजर आती हैं। सनी अपने दोनों हाथों में केक लेकर सनी रजनी के पीछे जाती हैं और कुर्सी पर बैठे शख्स के दोनों गालों में केक चिपका देती हैं। 

https://www.instagram.com/p/Bb9V3xsjUTQ/?taken-by=sunnyleone

अपने ऊपर प्रैंक का बदला लेकर सनी काफी खुश नजर आती हैं। इसके बाद वह सदस्य भी उनके पीछ दौड़ता हुआ और सनी के ऊपर कुछ फेंकता हुआ नजर आता है। 'तेरा इंतजार' में सनी लियोनी और अरबाज खान के अलावा आर्य बब्बर, सुधा चंद्रन और सलिल अंकोला जैसे कलाकार हैं। इससे पहले वह 'जिस्म 2', 'रागिनी MMS 2' और 'वन नाइट स्टैंड' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन