1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: अर्शी खान को लेकर हितेन तेजवानी की पत्नी ने कही ये बात

Bigg Boss 11: अर्शी खान को लेकर हितेन तेजवानी की पत्नी ने कही ये बात

 Published : Dec 08, 2017 07:24 pm IST,  Updated : Dec 08, 2017 07:24 pm IST

'बिग बॉस 11' जैसे जैसे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है वैसे वैसे ही ये घर और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। इस दौरान कुछ सदस्य काफी अच्छे दोस्त बने तो कुछ लव अफेयर्स भी नजर आए। लेकिन इन सबके बीच एक मजेदार जोड़ी अर्शी खान और हितेन तेजवानी की...

gauri- India TV Hindi
gauri

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग वाला विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' जैसे जैसे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है वैसे वैसे ही ये घर और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। इस दौरान कुछ सदस्य काफी अच्छे दोस्त बने तो कुछ लव अफेयर्स भी नजर आए। लेकिन इन सबके बीच एक मजेदार जोड़ी अर्शी खान और हितेन तेजवानी की नजर आई। अर्शी अक्सर शो में हितेन के फ्लर्ट करती हुईं दिखती हैं, वहीं हितेन खुद को उनसे दूर रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन हाल ही में हितेन की पत्नी गौरी प्रधान उन्हें सपोर्ट करने के लिए घर में अंदर पहुंची। इस दौरान गौरी ने कहा कि वह 'बिग बॉस 11' में अपने पति हितेन तेजवानी के साथ शो की एक अन्य प्रतिभागी अर्शी खान की मौजमस्ती-छेड़खानी को लेकर असुरक्षित नहीं हैं, इसके बजाय वह अर्शी को मनोरंजक मानती हैं।

यह पूछे जाने पर कि अर्शी द्वारा हितेन से फ्लर्ट करने पर क्या वह असुरक्षित महसूस करती हैं, गौरी ने कहा, "नहीं, कोई असुरक्षा नहीं है। मैं उन्हें काफी मनोरंजक मानती हूं। वह छोटी हैं और मुझे लगता है कि इसकी (छेडछाड़) वजह से शो में एक मजेदार पहलू जुड़ गया है। मुझे यकीन है कि वह ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि यह खेल है और इससे उनका और कोई मतलब नहीं है।" वर्ष 2004 में हितेन के साथ शादी के बंधन में बंधी गौरी ने कहा कि उन्हें हितेन के साथ रहते हुए इतना अरसा बीत चुका है कि अब असुरक्षा जैसी किसी बात की गुंजाइश नहीं है।

शो में हितेन के बारे में उन्होंने कहा, "वह बहुत अच्छा खेल रहे हैं। वह बिग बॉस में बिल्कुल वैसे हैं, जैसे बाहर हैं। कोई बदलाव नहीं है। वह शांत और धैर्यपूर्ण हैं। मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा कर रहे हैं।" 'बिग बॉस' के एक एपिसोड में प्रतिभागी हिना खान ने एक मुद्दे पर नाराजगी में हितेन को 'रीढ़विहीन' कहा था। यह पूछे जाने पर कि इस बारे में वह क्या सोचती हैं, उन्होंने कहा, "वह हितेन से बहुत छोटी हैं, अनुभव नहीं है, केवल एक ही शो किया है। उन्हें अभी जीवन में बहुत कुछ देखना है। जब आप 'बिग बॉस' के घर में होते हैं तो कई तरह का फ्रस्टेशन होता है..उन्हें (हिना को) उनकी (हितेन की) इज्जत करनी चाहिए थी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन