1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: अर्शी और आकाश की बेहूदगी ने की सारी हदें पार, क्लीवेज दिखाने के लिए फाड़ डाला टॉप

Bigg Boss 11: अर्शी और आकाश की बेहूदगी ने की सारी हदें पार, क्लीवेज दिखाने के लिए फाड़ डाला टॉप

 Published : Nov 09, 2017 10:54 am IST,  Updated : Nov 09, 2017 10:54 am IST

'बिग बॉस 11' में इन दिनों आकाश ददलानी काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। वैसे तो उन्हें शो शुरु होने के पहले ही दिन से अजीब हरकतें करते हुए देखे जा रहे हैं। लेकिन अब हर दिन वह अपनी बेहूदा हरकतों के कारण चर्चा में आने लगे हैं। उन्होंने हाल ही में अर्शी..

akash arshi- India TV Hindi
akash arshi

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का सबसे विवावित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में इन दिनों आकाश ददलानी काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। वैसे तो उन्हें शो शुरु होने के पहले ही दिन से अजीब हरकतें करते हुए देखे जा रहे हैं। लेकिन अब हर दिन वह अपनी बेहूदा हरकतों के कारण चर्चा में आने लगे हैं। हाल ही में उन्हें बिग बॉस के घर में बेनाफ्शा सूनवाला की बॉडी पार्ट्स पर भद्दे कमेंट्स करते हुए देखा गया था, जिसकी वजह से पूरे घर में हंगामा मच गया था और वह एक बार कुछ अजीब करते हुए दिखे। लेकिन इस बार उनकी इस हरकत ने दर्शकों को काफी चौंका दिया है। दरअसल इस बार वह बिग बॉस के घर की एक फीमेट कंटेस्टेंट का क्लीवेज घूरते हुए दिखे। हाल ही में आकाश को अर्शी खान और पुनीश शर्मा के साथ गार्डन एरिया में काफी मस्ती करते हुए देखा गया। इसके बाद आकाश और अर्शी ने डर्टी डांस करना शुरु कर दिया।

लेकिन आकाश की निगाहें तो सिर्फ अर्शी के क्लीवेज पर ही टिकी रह गए। कुछ देर बाद अर्शी ने खुद ही आकाश से कह दिया कि, "वहां मत देख, मेरी आंखों में देख।" लेकिन यहां भी नहीं रुके और उन्होंने अर्शी से कहा कि इतने में फुटेज नहीं मिलेगा, कुछ और दिखाओ। बस फिर क्या था अर्शी ने अपनी टी शर्ट को ऊपर से फाड़कर और क्लीवेज दिखाने की कोशिश करने लगीं। इसमें वह आकाश को ठरकी गंजा तक कह डालती हैं।

हालांकि अर्शी अपनी इस भूल को सुधारते हुए कहती हैं कि सलमान बहुत मारेंगे। लेकिन हद तो उस समय हो जाती है जब वह अर्शी को अपनी जांघ पर बैठने के लिए कहते हैं। बिग बॉस के घर से जैसे-जैसे सदस्य कम होते जा रहे हैं वैसे वैसे ही ये शो और भी ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन