1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रविवार को है ‘बिग बॉस 11’ का फिनाले, कौन होगा इस सीज़न का विनर?

रविवार को है ‘बिग बॉस 11’ का फिनाले, कौन होगा इस सीज़न का विनर?

 Published : Jan 13, 2018 06:21 pm IST,  Updated : Jan 13, 2018 06:29 pm IST

अब शो में 4 फाइनलिस्ट बचे हैं, इनमें से 1 बिग बॉस सीज़न 11 का विनर होगा।

Bigg Boss 11- India TV Hindi
Bigg Boss 11

नई दिल्ली: टीवी का सबसे ज्यादा चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का सीज़न 11 फिनाले में एंट्री कर चुका है। अब हर कोई जानने को बेताब है कि इस सीज़न का ताज किसके सिर पर सजेगा। 1 अक्टूबर 2017 को बिग बॉस सीज़न 11 की शुरुआत हुई थी। इस बार का बिग बॉस सबसे एंटरटेनिंग सीज़न रहा है। अब शो में 4 फाइनलिस्ट बचे हैं, इनमें से 1 बिग बॉस सीज़न 11 का विनर होगा।

बिग बॉस ने इस बार चुन चुनकर प्रतियोगी लाए थे जो हम सबका मनोरंजन करने में कामयाब रहे। इस सीज़न में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की हिना खान, 'भाबी जी घर पर हैं' की शिल्पा शिंदे, एमटीवी और &टीवी के चैनल हेड रह चुके विकास गुप्ता और कॉमनर पुनीश शर्मा शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट बन गए हैं। इनमें से 1 बिग बॉस सीजन 11 का विनर होगा। विनर का फैसला सलमान खान 14 जनवरी को सुनाएंगे। 14 को शो का ग्रैंड फिनाले होगा।

Bigg Boss 11
Image Source : PTIBigg Boss 11

शो के ग्रैंड फिनाले में बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुके सभी प्रतियोगी शामिल होंगे, लव त्यागी, बेनाफ्शा, अर्शी खान और बंदगी कालरा फिनाले के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। सभी प्रतियोगी फिनाले के लिए तैयारी में जुटे हैं। अर्शी और हितेन को आप फिनाले वाले दिन रोमांटिक डांस करते देखेंगे। वहीं बंदगी कालरा भी पुनीश के लिए एक रोमांटिक डांस करने वाली हैं।

बिग बॉस का फिनाले हैं तो शो के मेहमान भी खास ही होंगे, इस बार सलमान के साथ फिनाले वाले दिन नजर आंएंगे अक्षय कुमार। अक्षय बिग बॉस में अपनी फिल्म पैडमैन का प्रमोशन करते दिखेंगे। साथ ही वो सलमान खान के साथ 'मुझसे शादी करोगी' फिल्म के गाने पर डांस भी करेंगे।

विनर का फैसला तो कल रात होगा लेकिन आपके हिसाब से यह शो कौन जीतेगा ये हमें कॉमेंट करके जरूर बताइए। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन