नई दिल्ली: बिग बॉस 12 शुरू होने में अभी कुछ ही समय बचा है और इसे लेकर नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। लेटेस्ट खबर शो के होस्ट सलमान खान की फीस को लेकर आई है। चर्चा थी कि सलमान पिछले सीजन में एक एपिसोड के 11 करोड़ रूपये लेते थे, लेकिन इस साल उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में सलमान एक एपिसोड के 14 करोड़ रूपये लेंगे। यानि पूरे सीजन के उन्हें 300 करोड़ रूपये से ज्यादा मिलेंगे। बिग बॉस खबरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस जानकारी को शेयर किया है।
Related Stories
'बिग बॉस' की शुरुआत 16 सितंबर से होगी। यह रविवार से सोमवार कलर्स पर रात 9 बजे प्रसारित होगा। सलमान ने 4 सितंबर को गोवा में शो लॉन्च किया था और दो कंटेस्टेंट्स से भी मिलवाया था। शो के लिए कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया का नाम कंफर्म हो गया है।
लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें किसी का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ''बिग बॉस 12 के घर में आ रहा है क्रिकेट का एक सुपरस्टार, गिराने सबका विकेट। 16 सितंबर से हर रात 9 बजे।''
वीडियो देखकर लग रहा है कि यह क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि एस श्रीसंत हैं। श्रीसंत इससे पहले 'खतरों के खिलाड़ी 9' और 'झलक दिखला जा 7' में भी नजर आ चुके हैं।
आपको बता दें कि शो के प्रीमियर के पहले ही घर के अंदर की तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर साल बिग बॉस के घर में बदलाव किए जाते हैं और इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस के प्रीमियर पर पिछले साल की विनर शिल्पा शिंदे और रनर अप हिना खान नजर आ सकती हैं।
Also Read:
अक्षय कुमार के बेटे आरव हुए 16 साल के, पहली बार साथ नहीं होने पर ट्विंकल हैं दुखी
PHOTOS: सलमान खान की बहन अर्पिता ने गणपति का किया विसर्जन, यूलिया वंतूर भी थीं मौजूद