नई दिल्ली: माल्टा में 'भारत' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान खान 'बिग बॉस 12' की तैयारी में जुट गए हैं। वह अपनी बॉडी के लिए जिम में पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''ऐसे मैं बिग बॉस 12 की तैयारी कर रहा हूं।''
Related Stories
सलमान ने 4 सितंबर को गोवा में शो लॉन्च किया था और दो कंटेस्टेंट्स से भी मिलवाया था। शो के लिए कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया का नाम कंफर्म हो गया है।
'बिग बॉस' की शुरुआत 16 सितंबर से होगी। यह रविवार से सोमवार कलर्स पर रात 9 बजे प्रसारित होगा।
लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें किसी का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ''बिग बॉस 12 के घर में आ रहा है क्रिकेट का एक सुपरस्टार, गिराने सबका विकेट। 16 सितंबर से हर रात 9 बजे।''
वीडियो देखकर लग रहा है कि यह क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि एस श्रीसंत हैं। श्रीसंत इससे पहले 'खतरों के खिलाड़ी 9' और 'झलक दिखला जा 7' में भी नजर आ चुके हैं।
आपको बता दें कि शो के प्रीमियर के पहले ही घर के अंदर की तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर साल बिग बॉस के घर में बदलाव किए जाते हैं और इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ( यहां पढ़ें पूरी खबर)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस के प्रीमियर पर पिछले साल की विनर शिल्पा शिंदे और रनर अप हिना खान नजर आ सकती हैं।
Also Read:
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने छोड़ी अनुराग बसु की फिल्म? तापसी पन्नू के साथ बनने वाली थी जोड़ी