नई दिल्ली: सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने गुरुवार को अपने घर गणपति की स्थापना की। गणेश चतुर्थी में हिस्सा लेने के लिए सलमान के पूरे परिवार से साथ बॉलीवुड के भी कई सिलेब्रिटीज पहुंचे थे। अर्पिता की करीबी दोस्त कटरीना कैफ भी इस पूजा में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर अर्पिता के घर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कटरीना गलत तरीके से आरती करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर लोगों ने कटरीना को ट्रोल कर दिया है।
Related Stories
सलमान के बहनोई और अलवीरा खान अग्निहोत्री के पति अतुल अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया था, लेकिन अब उन्होंने डिलीट कर दिया है। हालांकि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
देखें कुछ यूजर्स के कमेंट्स...
अर्पिता के घर गणपित सेलिब्रेशन में सलमान खान, यूलिया वंतूर, अरबाज़ खान और उनकी गर्लफ्रेंड, मलाइका अरोड़ा, सोहेल खान, सीमा खान, संजय दत्त, मान्यता दत्त, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनकी बेटी अलिज़ेह, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, तुषार कपूर सहित कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।
कटरीना के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं। 'भारत' में उनके साथ सलमान, दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
इसके अलावा कटरीना आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और शाहरुख खान की 'ज़ीरो' में भी नजर आएंगी। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में फातिमा सना शेख भी हैं और 'ज़ीरो' में अनुष्का शर्मा भी हैं।