Published : Jun 03, 2026 11:09 pm IST, Updated : Jun 03, 2026 11:09 pm IST
1/5Image Source : India Tv
सपने में कछुआ देखना बेहद शुभ संकेतक है। कछुए को हिंदू धर्म में भगवान विष्णु से संबंधित माना जाता है साथ ही ये सुख-समृद्धि का प्रतीक भी होता है। वास्तु शास्त्र में भी कछुए को जीवन में खुशहाली लाने वाला माना जाता है। वहीं स्वप्न शास्त्र में कुछ विशेष स्थितियों में सपने में कछुए का दिखना बेहद शुभ होता है। ये सपने माता लक्ष्मी की कृपा और धन लाभ के प्रतीक भी माने गए हैं। आइए जान लेते हैं इन सपनों के बारे में।
2/5Image Source : Magnific
स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको कभी सपने में कछुआ आपके घर में प्रवेश करता हुआ दिखे तो समझ जाइए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी आप से प्रसन्न हैं। ऐसा सपना आने के बाद सकारात्मक बदलाव आपके जीवन में आते हैं और धन लाभ के अवसर आपको मिलने लगते हैं। करियर में बड़ी तरक्की भी यह सपना देखने के बाद आपको मिल सकती है।
3/5Image Source : Magnific
अगर सपने में आपको कछुआ नदी या तालाब में तैरता हुआ दिखाई दे तो इसे भी बेहद शुभ सपना माना जाता है। ऐसा सपने देखने के बाद आपके अटके हुए काम बनने लगते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरती है।
4/5Image Source : Magnific
सपने में अगर आपको कभी छोटा कछुआ रेत पर चलता हुआ दिखाई देता है तो समझ जाइए आपको अपने कर्मों का शुभ परिणाम अब मिल सकता है। यह सपना देखने के बाद आपको धीरे-धीरे सफलता मिलनी शुरू हो जाती है।
5/5Image Source : Magnific
अगर आप सपने में देखें कि आपने कछुआ अपनी गोद में पकड़ा हुआ है तो यह भी बेहद शुभ फलदायक सपना माना जाता है। ऐसा सपना आने के बाद आपको करियर के क्षेत्र में उन्नति मिलती है। साथ ही यह संचित धन में वृद्धि होने का भी संकेत माना जाता है।