सुबह को उठते ही चमकेगा चेहरा, बस रात को सोने से पहले कर लें ये काम
सुबह को उठते ही चमकेगा चेहरा, बस रात को सोने से पहले कर लें ये काम
हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। इसके लिए लोग तमाम तरह के स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। लेकिन गर्मी में तेज धूप की वजह से स्किन झुलस जाती है। ऐसे में लोगों को ये समझ नहीं आता कि स्किन का कैसे ध्यान रखा जाए जिससे सुबह उठते ही स्किन ग्लो करे। चलिए जानते हैं।
Published : Jun 03, 2026 10:11 pm IST, Updated : Jun 03, 2026 10:11 pm IST
1/5Image Source : magnific
रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन को हाइड्रेट करता है और साथ ही ठंडक पहुंचाने का काम करता है। रात भर इसकी पतली परत लगाकर सोने से चेहरा फ्रेश और मुलायम दिखता है।
2/5Image Source : magnific
कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है। यह चेहरे पर जमी धूल और ऑयल को कम करने में मदद करता है। इसके लिए कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं और कुछ देर बाद धो लें।
3/5Image Source : magnific
स्किन के लिए गुलाब जल किसी वरदान से कम नहीं। ये नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। ये त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है।
4/5Image Source : magnific
शहद स्किन के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। यह त्वचा को नमी देता है। गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए शहद को स्किन पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें।
5/5Image Source : magnific
खीरे में 90 फीसदी पानी होता है। ऐसे में इसका रस लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और स्किन हाइड्रेटेड भी रहता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर खीरे का रस लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।