1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ के साथ काम नहीं करना चाहते आयुष शर्मा, क्या सलमान खान हैं वजह?

कटरीना कैफ के साथ काम नहीं करना चाहते आयुष शर्मा, क्या सलमान खान हैं वजह?

 Published : Sep 14, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Sep 14, 2018 06:24 pm IST

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। फिल्म शुरू होने से पहले खबर आई थी कि कटरीना कैफ ने यह फिल्म करने से मना कर दिया है। अब आयुष ने कहा है कि वह कटरीना के साथ काम नहीं कर सकते।

Aayush Sharma, Salman Khan, Katrina Kaif- India TV Hindi
Aayush Sharma, Salman Khan, Katrina Kaif Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। फिल्म में उनके साथ 'कैडबरी गर्ल' वरीना हुसैन हैं। फिल्म शुरू होने से पहले खबर आई थी कि कटरीना कैफ ने यह फिल्म करने से मना कर दिया है। अब आयुष ने कहा है कि वह कटरीना के साथ काम नहीं कर सकते। तो क्या इसकी वजह सलमान हैं?

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में आयुष ने कहा- ''किन्हीं जानी हुई कारणों की वजह से मैं कटरीना के साथ काम नहीं कर सकता।'' सलमान और कटरीना रिलेशनशिप में रह चुके हैं, तो क्या इसी कारण आयुष, कटरीना के साथ काम नहीं करना चाहते?

हालांकि ब्रेकअप के बाद भी सलमान और कटरीना के रिश्ते एक-दूसरे से अच्छे हैं। दोनों अब भी साथ में फिल्में करते हैं। कटरीना, सलमान की पार्टियों में भी शामिल होती हैं। फिलहाल दोनों 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं।

कटरीना ने 2008 में सलमान से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर को डेट करना शुरू किया था। हालांकि अब कटरीना और रणबीर भी अलग हो चुके हैं। रणबीर फिलहाल आलिया भट्ट के साथ रिश्ते में हैं और कटरीना सिंगल हैं।

सलमान और कटरीना आखिरी बार 'टाइगर जिंदा है' में नजर आए थे। फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन