1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो क्या तब्बू की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी थी सलमान खान की 'भारत'

...तो क्या तब्बू की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी थी सलमान खान की 'भारत'

 Published : Sep 14, 2018 01:53 pm IST,  Updated : Sep 14, 2018 01:53 pm IST

 सलमान और कटरीना हाल ही में माल्टा में 'भारत' की शूटिंग कर रहे थे, हाल ही में दोनों वापस मुंबई लौटे हैं।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में काफी मशहूर हैं, हाल ही में उन्होंने अपने अमरीकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई की है। प्रियंका सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को लेकर भी चर्चा में रही हैं, लेकिन अचानक उन्होंने इस फिल्म को ठुकराकर लोगों को हैरान कर दिया। उस वक्त उन्होंने यही कहा कि उन्हें शादी करनी है, बाद में उन्होंने निक जोनस से सगाई भी की, लेकिन अब एक नई वजह ही सामने आई है कि प्रियंका ने यह फिल्म क्यों छोड़ी।

कुछ दिनों पहले ही सलमान ने कहा था कि प्रियंका ने भारत फिल्म में रोल पाने के लिए उनकी बहन अर्पिता को हजारों कॉल किए थे। अब प्रियंका के सूत्र ने एक अलग की कहानी सामने लाई है। डेक्कन क्रॉनिकल ने प्रियंका के किसी सूत्र के हवाले से यह खबर छापी है कि प्रियंका ने किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट या शादी की वजह से नहीं बल्कि तब्बू और दिशा पाटनी की वजह से यह फिल्म छोड़ी है।

कहा जा रहा है कि प्रियंका दिशा पाटनी और तब्बू की एंट्री से परेशान थीं और सलमान के लेट आने की आदत से भी वाकिफ थीं, उन्हें लग रहा था कि वो इस फिल्म को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगी क्योंकि उन्होंने हॉलीवुड के प्रोजेक्ट भी देखने थे, इस वजह से प्रियंका ने इस फिल्म से किनारा कर लिया।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने जब इस फिल्म को छोड़ा तो सलमान खान ने कटरीना को साइन कर लिया। सलमान और कटरीना हाल ही में माल्टा में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, हाल ही में दोनों वापस मुंबई लौटे हैं।

Also Read:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन