1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: अमन ने ऋषभ की अश्लीलता पर किए चौकाने वाले खुलासे

Bigg Boss 9: अमन ने ऋषभ की अश्लीलता पर किए चौकाने वाले खुलासे

 Published : Nov 25, 2015 12:45 pm IST,  Updated : Nov 25, 2015 12:57 pm IST

नई दिल्ली: सलमान खान के शो बिग बॉस 9 में कल रात हमने देखा कि किस तरह ऋषभ ने बिग बॉस द्वारा दिए गए एक टास्क के दौरान नई वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी प्रिया के साथ

Bigg Boss 9: अमन ने ऋषभ की...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: अमन ने ऋषभ की अश्लीलता पर किए चौकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली: सलमान खान के शो बिग बॉस 9 में कल रात हमने देखा कि किस तरह ऋषभ ने बिग बॉस द्वारा दिए गए एक टास्क के दौरान नई वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी प्रिया के साथ अश्लील हरकत की। लेकिन ये कोई इत्तेफाक नहीं था कि ऋषभ से अनजाने में वो हरकत हो गई। बिग बॉस के घर से बेघर हुए अमन ने ऋषभ को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं और कहा कि वो शुरुआत से ही ऐसी अश्लील हरकत करते आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पांच चौकाने वाले खुलासे जो निष्कासित अमन वर्मा ने किए

अमन ने एक इंटरव्यू में कहा कि हालांकि वो प्रिया के साथ हुई हरकत से अंजान हैं, लेकिन ऋषभ लगातार कुछ न कुछ ऐसी ही हरकतें कर रहे हैं। अमन से जब पूछा गया कि बिग बॉस 9 में वो कौन सा ऐसा हैरान और परेशान करने वाला लम्हा होगा जो कभी भी कलर्स चैनल पर टेलीकॉस्ट नहीं होगा।

इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ऋषभ ने कई ऐसी अश्लील हरकतें की हैं जो बिग बॉस के किसी भी एपीसोड में दिखाई नहीं जाएंगी। “हालांकि मैं किसी एक वाक्ये पर कमेंट नहीं कर सकता, लेकिन ऐसा बहुत कुछ है जो ऋषभ ने घर के अंदर किया है। ये आदमी काफी नीच किस्म का हैं और इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं बोल सकता।”

अमन ने ये भी बताया कि बिग बॉस के घर में ऋषभ सबसे झूठा आदमी है। “ऋषभ वो सब कुछ कर रहा है जिससे बाकी प्रतिभागियों को गुस्सा आए और वो कुछ गलत बोलें। इसके अलावा उसकी घर में और कोई छवि नहीं है।”

अगली स्लाइड में जानिए कल ऋषभ ने प्रिया के साथ क्या अश्लील हरकत की-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन