1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: ये प्रतिभागी हुआ घर से निष्कासित

Bigg Boss 9: ये प्रतिभागी हुआ घर से निष्कासित

 Published : Dec 13, 2015 12:26 pm IST,  Updated : Dec 13, 2015 12:46 pm IST

जानिए सलमान खान के शो बिग बॉस 9 से आज कौन सा सदस्य निष्कासित होगा। और किसको सलमान खान डांट लगाएंगे।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

नई दिल्ली- सलमान खान का शो बिग बास 9 पिछले एक हफ्ते में काफी कॉन्ट्रोवर्सी से भरा रहा। भूत बंगला लग्जरी बजट टॉस्क के दौरान काफी लड़ाईयां भी देखने की मिली और घर में टेंशन भी बढ़ी। हाल ही में सलमान खान ने सुय्य्श राय को मंदाना से गलत तरीके से बात करने और उन्हें धमकी देने के लिए डांट लगाई थी। वहीं वो दूसरे प्रतिभागियों और सुय्यश की गर्लफ्रैंड किश्वर मर्टचेंट पर भी चिल्लाते हुए नजर आए। जो भी हो, इसके बाद मंदाना के चेहरे पर ही मुस्कान थीं क्योंकि उन्हें सलमान खान ने सेफ भी घोषित किया था।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 9: निष्कासित दिगांगना ने की चौकाने वाली बातें

तो आज कीथ सिक्वेरा, ऋषभ सिन्हा और कंवलजीत सिंह डेंजर जोन में हैं जिनमें से कीथ कैप्टन होने की वजह से बच जाएंगे। आखिर में जो डेंजर जोन में रहेंगे वो हैं ऋषभ और कंवलजीत। और आज सलमान खान कम वोटों की वजह से दोनों में से कंवलजीत को घर से बाहर जाने के लिए कहेंगे।

कवलजीत तीन हफ्तों से घर में थे और इस दौरान उन्होंने घर में काफी कलेश पैदा किया था जिसकी वजह से शो काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था। लेकिन पिछले एक हफ्ते में वो काफी शांत से दिखे और लगता है कि लोगों ने उनके इस रूप को पसंद नहीं किया है।

पिछले कुछ समय में शो के अंदर काफी बदलाव भी देखे गए हैं। जैसी की एलिमिनेशन सोमवार को देखें गए। सलमान भी रविवार और सोमवार को ही शो में आया करते थे। लेकिन अब सलमान दोबारा शनिवार को बिग बॉस होस्ट करते हुए दिखे। और आज रविवार को एलिमिनेशन करते हुए भी नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन