1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss के विनर प्रिंस नरुला ने इस कंटेस्टेंट से की गुपचुप सगाई, वीडियो हुआ वायरल

Bigg Boss के विनर प्रिंस नरुला ने इस कंटेस्टेंट से की गुपचुप सगाई, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jan 09, 2018 05:00 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 05:00 pm IST

'बिग बॉस' हर सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना रहता हैं। इस शो के जरिए नजर आने वाले सभी कंटेस्टेंट दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल कर पाते हैं। लेकिन इन दिनों 'बिग बॉस सीजन 9' के विजेता प्रिंस नरुला खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Bigg Boss- India TV Hindi
Bigg Boss

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का विवादित शो 'बिग बॉस' हर सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना रहता हैं। इस शो के जरिए नजर आने वाले सभी कंटेस्टेंट दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल कर पाते हैं। इस घर से बाहर आने के बाद भी फैंस उनसे जुड़ी हर चीज को जानना चाहते हैं। लेकिन इन दिनों 'बिग बॉस सीजन 9' के विजेता प्रिंस नरुला खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल इसकी वजह है कि उन्होंने गुपचुप अपनी गर्लफ्रेंड और बिग बॉस में उनके साथ नजर आ चुकीं युविका चौधरी से सगाई कर ली है। वैसे शो के बाद से ही अक्सर इन दोनों को साथ देखा जाता रहा है।

हालांकि इन दोनों में से किसी ने अपनी सगाई की खबरों पर कोई मोहर नहीं लगाई है। लेकिन इन दिनों इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ये साफ कहा जा सकता है युविका और प्रिंस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। बता दें कि इन दोनों ने एक साल पहले यानी फरवरी 2017 में एक दूसरे से सगाई की थी।

इस वीडियो में युविका से पूछा जा रहा है कि वेलेंटाइन्स डे पर क्या हुआ था। वहीं दूसरी ओर युविका और प्रिंस का चेहरा शर्म से लाल होता हुआ दिख रहा है। और दोनों बिना कोई जवाब दिए सिर्फ मुस्कुराने लगते हैं। इस वीडियो में युविका अपने हाथ छुपाते हुए दिख रही हैं। बता दें कि हाल ही में प्रिंस से इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर 'प्रिंस युविका नरुला' कर लिया है।

Bigg Boss
Bigg Boss

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन