1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बिग बॉस’ का बड़ा फ्रॉड बेपर्दा, क्या हिना खान का फिनाले में जाना पहले से है तय?

‘बिग बॉस’ का बड़ा फ्रॉड बेपर्दा, क्या हिना खान का फिनाले में जाना पहले से है तय?

 Published : Nov 24, 2017 06:31 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 06:31 pm IST

विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 सवालों के घेरे में आ गया है।

hina khan- India TV Hindi
hina khan

नई दिल्ली: विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल, हिना खान के एक बयान ने शो पर सवाल उठा दिए हैं। हिना का बयान इस तरफ इशारा करता है कि उनका इस सीजन के फिनाले में जाना पहले से ही तय है।

बीते एपिसोड में 'बीबी अदालत' टास्क के दौरान हिना खान का सब्र टूट गया। उस दौरान प्रियांक ने हिना को संभाला और कहा कि ''ये तो मेरे से भी ज्यादा इमोशनल है।‘’ प्रियांक की बात का जवाब देते हुए हिना ने कहा, ''मैं अब टूट गई हूं। इस शो में रहना अब मेरे लिए मुश्किल हो रहा है। अभी तो ठीक है तुम लोग हो, लेकिन जब तुम लोग चले जाओगे तो मैं कैसे रह पाऊंगी ये समझ नहीं आ रहा।'' हिना जब ऐसा बोल रही थीं तो वहां लव भी मौजूद थे।

हिना खान के इस बयान के बाद से ही ये सवाल उठने लगा कि क्या उनका बिग बॉस सीजन 11 के फिनाले में पहला से ही तय है? सवाल उठना इसलिए भी लाजमी है कि हिना खान ये कैसे दावा कर सकती हैं कि प्रियांक और लव उनसे पहले घर से बाहर हो जाएंगे?

हिना खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी शो को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोग हिना खान और बिग बॉस पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर रहे हैं। टीवी क्रिटिक सलिल सैंड ने भी हिना के बयान पर सवाल उठाया है, और कहा है- ''हिना आप कहती हैं कि लव त्यागी और प्रियांक शर्मा के जाने के बाद उनका घर में रहना मुश्किल हो जाएगा। हिना खान अगर आपके कॉन्ट्रेक्ट में फिनाले तक जाने की बात है भी तो आप ये खुलेआम कैसे कह सकती हैं।''

हालांकि, हिना खान के बयान के अलावा शो के पहले से फिक्स होने को लेकर कोई सबूत सामने नहीं आया है। लेकिन हिना का ये बयान बिग बॉस शो पर सवाल जरूर खड़े कर रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन