Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Photos: मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं बिपाशा बसु, पति को दिया ये कॉम्प्लिमेंट

Photos: मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं बिपाशा बसु, पति को दिया ये कॉम्प्लिमेंट

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 26, 2021 01:25 pm IST, Updated : Feb 26, 2021 01:25 pm IST

इन फोटोज में बिपाशा अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने क्लिक किया है।

bipasha basu maldives vacation pics and videos with husband karan singh grover- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: BIPASHABASU मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं बिपाशा बसु, देखिए तस्वीरें 

बॉलीवुड की स्टार जोड़ी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों मालदीव में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। करण के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के सिलसिले में ये यहां आए हुए हैं। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- द ब्लूज ऑफ हैप्पीनेस (The Blues of Happiness)

इन फोटोज में बिपाशा अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने क्लिक किया है। बिपाशा ने अपने पति को बेस्ट फोटोग्राफर का खिताब भी दे दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'द बेस्ट फोटोग्राफर करण सिंह ग्रोवर।'

बिपाशा बसु ने शेयर की पति करण सिंह ग्रोवर के जन्मदिन की तस्वीरें, मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटे कपल

इससे पहले बिपाशा ने करण के साथ वेकेशन की कई फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में उन्होंने कैप्शन में लिखा है- "एक साल के बाद लॉन्ग ट्रिप। पैंपरिंग सेशन। फिर से नया महसूस हो रहा है।"

बिपाशा अपने वेकेशन को काफी एन्जॉय कर रही हैं। पूल में मस्ती करते हुए उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- 'जन्नत।'

बिपाशा ने करण के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी। इसमें दोनों पानी के ऊपर एक हैमॉक में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में करण बिपाशा को प्यार से थामे हुए नजर आ रहे हैं। बिपाशा ने कहा, "जहां पानी आसमान संग मिलती है। हैशटैगयूएंडआई हैशटैगमंकीलव।"

बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर संग मालदीव में ले रही हैं छुट्टियों का लुत्फ

इसके बाद बिपाशा ने एक रोमांटिक मैसेज के साथ करण के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "यह साल का मेरा दूसरा सबसे पसंदीदा दिन है। आई लव यू करण।"

बिपाशा और करण ने अप्रैल, 2016 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म 'अलोन' में काम किया था।

ये दोनों हाल ही में वेब सीरीज 'डेंजरस' में भी नजर आए, जिसमें सुयश राय, नताशा सूरी, सोनाली राउत और नितिन अरोड़ा जैसे कलाकार भी हैं।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement