1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण सिंह ग्रोवर संग शादी को लेकर बोलीं बिपाशा बसु

करण सिंह ग्रोवर संग शादी को लेकर बोलीं बिपाशा बसु

 Published : Apr 20, 2017 12:11 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 12:11 pm IST

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। हाल ही में उन्होंने बताया है कि अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करना काफी शानदार होता है। उन्होंने पिछले साल 30 अप्रैल को करण के साथ सात फेरे लिए थे।

bipasha- India TV Hindi
bipasha

मुंबई: बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। हाल ही में उन्होंने बताया है कि अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करना काफी शानदार होता है। उन्होंने पिछले साल 30 अप्रैल को करण के साथ सात फेरे लिए थे। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। बिपाशा ने कहा, "मेरी शादी को एक साल पूरा होने वाला है। अगर आप अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करती हैं, तो यह सबसे सुंदर चीज होती है। करन, आपको याद कर रही हूं। आपके पास वापस आने के दिनों को गिन रही हूं।"

'अमर अकबर एंथनी' पर किताब देख बोले अमिताभ बच्चन

बिपाशा और करण को वर्ष 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' में साथ अभिनय करते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों के लव अफेयर्स की खबरें मीडिया में आने लगी थीं। हालांकि फिलहाल बिपाशा के पास कोई फिल्म नहीं है।

कभी रेलगाड़ियों में गाकर पैसे जुटाते थे आयुष्मान खुराना

उनके पति करण को '3 देव' में देखा जाएगा, जो एक जोड़े की कहानी है। इसमें पत्नी धार्मिक प्रवृत्ति की रहती है। '3 देव' की कहानी में ये जोड़ा तीन युवाओं को अपना घर किराए पर देता है और यहां से अलग घटनाएं घटनी शुरू होती हैं। इस फिल्म में करण के अलावा टिस्का चोपड़ा, के.के. मेनन, कुणाल रॉय कपूर और टेलीविजन अभिनेत्री रवि दूबे को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन