1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birth Anniversary: राज कपूर और बेटे राजीव के बीच इस वजह से आई थी दरार

Birth Anniversary: राज कपूर और बेटे राजीव के बीच इस वजह से आई थी दरार

 Published : Dec 13, 2019 10:06 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 10:06 pm IST

Birthday Special: 14 दिसंबर को भारतीय सिनेमा के बेहतरीन एक्टर राज कपूर का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर जानिए उनके परिवार से जुड़ी कुछ खास बातें।

raj kapoor birthday- India TV Hindi
राज कपूर जन्मदिन

'मेरा नाम जोकर', 'आवारा' जैसी फिल्मों से सभी के दिलों पर राज करने वाले राज कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 14 दिसंबर 1988 को राज कपूर का जन्म कपूर हवेली, पेशावर पाकिस्तान में हुआ था। एक्टिंग, डायरेक्शन, प्रोडक्शन हो या राइटिंग सभी चीजों में राज कपूर ने अपना हाथ आजमाया और सफल भी रहे। राज कपूर अपनी तरह तीनों बेटों को भी सफल बनाना चाहते थे। मगर बीच में कुछ हुआ ऐसा कि पिता और बेटे राजीव कपूर के बीच दरार आ गई।

राज कपूर ने बेटे राजीव कपूर को फिल्म राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। मगर राजीव की किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाए। मधु जैन की किताब द कपूर्स के मुताबिक राम तेरी गंगा मैली की सफलता से एक्ट्रेस मंदाकिनी और राज कपूर ही फेमस हुए। राजीव कपूर वहीं के वहीं रह गए।

राम तेरी गंगा मैली फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म ने मंदाकिना को स्टार बना दिया मगर राजीव कपूर को कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद राजीव ने अपने पिता से खुद को लेकर एक फिल्म बनाने के लिए कहा जिसमें वह एक एक्टर की तरह नजर आएं। मगर राज कपूर ने ऐसा नहीं किया और पिता और बेटे के बीच दरार आ गई। 

राम तेरी गंगा मैली के बाद लवर बॉय, जलजला, शुक्रिया जैसी कई फिल्मों में राजीव कपूर नजर आए मगर यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं।

राज कपूर को भारतीय सिनेमा योगदान के लिए उन्हें 1971 में 'पद्मभूषण' से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें 1987 में 'दादा साहब फालके 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन