Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: भारत के माइकल जैक्सन कहे जाने वाले प्रभु देवा के बारे में जानिए कुछ दिलचस्प बातें

Birthday Special: भारत के माइकल जैक्सन कहे जाने वाले प्रभु देवा के बारे में जानिए कुछ दिलचस्प बातें

Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Apr 03, 2020 12:51 am IST, Updated : Apr 03, 2020 12:51 am IST

हाल ही में प्रभु देवा ने रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में काम किया, इस फिल्म में प्रभु देवा ने अपने सुपरहिट गाने मुकाबला का रीमेक बनाया जो काफी पसंद किया गया। 

Happy Birthday Prabhu Deva- India TV Hindi
Happy Birthday Prabhu Deva

मुंबई: भारत के माइकल जैक्सन कहे जाने वाले प्रभुदेवा का आज जन्मदिन है। एक बेहतरीन डांसर होने के साथ प्रभु देवा एक अच्छे अभिनेता, बेहतरीन निर्देशक और कमाल के  एक्टर, फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर भी हैं। प्रभुदेवा को मिनसारा कनावू की बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। डांस में अपना करियर बनाने वाले लोगों के लिए प्रभु देवा प्रेरणा हैं, लोग भगवान की तरह उन्हें मानते हैं। करियर में इतना अच्छा करने के बाद भी वह बहुत दयालु हैं। 

प्रभुदेवा 100 से ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। उनका डांस स्टाइल सबसे अलग है। प्रभुदेवा का जन्म 3 अप्रैल 1973 को मैसूर में हुआ था। उन्हें डांस की प्रेरणा अपने पिता से मिली है। वह अपने पिता के डांस मूव्स से काफी प्रभावित हैं। उनके साउथ सिनेमा के डांस मास्टर रह चुके हैं। प्रभुदेवा के पिता ही नहीं बल्कि उनके दोनों भाई राजू सुंदरम और नागेन्द्र प्रसाद भी साउथ इंडियन फिल्म्स में डांस कोरियोग्राफर हैं। बचपन से ही डांस वाले माहौल में रहने के कारण प्रभुदेवा का रुझान भी इसी क्षेत्र में ज्यादा रहा है। तो आइए उनके कुछ खास डांस परफार्मेंस देखते हैं।

प्रभुदेवा की  राम लता से शादी की है। प्रभु और लता के इनके तीन बच्चे थे। जिनमें से एक की मृत्यु कैंसर से साल 2008 में हो गयी। साल 2010 में प्रभुदेवा की पत्नी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज करायी कि उनके पति प्रभु देवा का अभिनेत्री नयनतारा से संबंध हैं। हालांकि नयनतारा ने अपने बयान में कहा कि उनके और प्रभु देवा के बीच कोई प्रेम संबंध नहीं है।

प्रभु देवा ने वेट्री विज़्ह, ट्रक चालक, प्रतिबंध, घराने मोगुडु, मैकेनिक अल्लुडु, अल्लरी अल्लुडु, राजा बाबू, हैलो ब्रदर, कुली नंबर 1, एबीसीडी, राऊडी राठौर, एक्शन-जैक्सन जैसी प्रसिद्ध फिल्में दी। साल 2009 में प्रभु देवा ने सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड से हिन्दी फिल्मों में निर्देशक के में डेब्यू किया। इस फिल्म ने सलमान खान को अलग मुकाम पर खड़ा कर दिया और भाईजान का स्टारडम फिर से पूरे देश में छा  गया। प्रभु देवा ने सलमान खान के साथ इस साल दबंग 3 भी बनाई और अब वो आने वाले दिनों सलमान खान और दिशा पाटनी की फिल्म राधे का निर्देशन भी करने वाले हैं।

हाल ही में प्रभु देवा ने रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में काम किया, इस फिल्म में प्रभु देवा ने अपने सुपरहिट गाने मुकाबला का रीमेक बनाया जो काफी पसंद किया गया। देखिए प्रभु देवा के कुछ बेहतरीन डांस प्रदर्शन-

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement