1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: एक्टर-डायरेक्टर नंदिता दास की 5 बेहतरीन फिल्में

Birthday Special: एक्टर-डायरेक्टर नंदिता दास की 5 बेहतरीन फिल्में

 Published : Nov 07, 2019 09:53 am IST,  Updated : Nov 07, 2019 09:55 am IST

बेहतरीन एक्ट्रेस नंदिता दास के जन्मदिन पर जानिए उनकी 5 खास फिल्मों के बारे में।

Nandita das birthday special- India TV Hindi
नंदिता दास जन्मदिन स्पेशल।

90 के दशक में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली नंदिता दास आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। नंदिता का जन्म 7 नवंबर को मुंबई में हुआ था। नंदिता दास एक्टिंग के साथ डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। नंदिता दास बॉलीवुड में कई दमदार किरदार निभा चुकी है। नंदिता के जन्मदिन पर आपको उनकी 5 खास फिल्मों के बारे में बताते हैं।

अर्थ (1999):

1999 में आई फिल्म अर्थ में नंदिता दास आमिर खान के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म में उन्होंने एक हिंदू लड़की का किरदार निभाया था जो मुस्लिम लड़के से प्यार करती है। इस फिल्म का डायरेक्शन दीपा मेहता ने किया था।

फायर (1996):
यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी जिसमें उनका शबाना आजमी के साथ समलैंगिक रिश्ता दिखाया गया था। साथ ही इस फिल्म में शबाना आजमी और नंदिता दास का लिप लॉक सीन दिखाया गया था।

बवंडर(2000):
इस फिल्म में एक गैंग रेप पीड़िता की कहानी बताई गई थी। गैंग रेप पीड़िता के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद उसे जीवन में किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म को जग मुंद्रा ने डायरेक्ट किया था।

kannathil muthamittal(2002):
यह एक तमिल फिल्म थी जिसमें नंदिता दास ने एक श्रीलंका की महिला का किरदार निभाया था। नंदिता के पति का निधन युद्ध में हो जाता है। फिल्म में नंदिता अहम भूमिका निभाती नजर आई थीँ। यह फिल्म मणि रत्नम ने डायरेक्ट की थी।

बिफोर द रेन(2009):
संतोशष सिवन की डायरेक्ट की फिल्म बिफोर द रेन में नंदिता एक भारतीय शादीशुदा महिला का किरदार निभाती नजर आईं थी जिसे एक ब्रिटिश पुरुष से प्यार हो जाता है। मगर आखिरी में धोखे की वजह से वह खुद को मार लेती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन